प्रेमी के साथ नाबालिग की शादी के लिए राजी नहीं थे घरवाले, ढाबे पर नास्ते के बाद पिया जहर, दोनों की हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 23, 2021

प्रेमी के साथ नाबालिग की शादी के लिए राजी नहीं थे घरवाले, ढाबे पर नास्ते के बाद पिया जहर, दोनों की हुई मौत।

प्रेमी के साथ नाबालिग की शादी के लिए राजी नहीं थे घरवाले, ढाबे पर नास्ते के बाद पिया जहर, दोनों की हुई मौत।


प्रेमी के साथ नाबालिग की शादी के लिए राजी नहीं थे घरवाले, ढाबे पर नास्ते के बाद पिया जहर, दोनों की हुई मौत।

उज्जैन। एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर सुसाइड कर लिया, सुसाइड से पहले दोनों ने विडियो भी बनाया। दोनों में डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। लड़की ऊंची जाति की थी, इसलिए परिवार ने उसके सामने जाति की दीवार खड़ी कर दी। दोनों घर से भाग निकले और मौत को गले लगा लिया। लड़की 17 साल, जबकि लड़का 21 साल का था। घटना उज्जैन के भैरवगढ़ की है, नितिन अपनी प्रेमिका के साथ सोमवार शाम से घर से भाग गया। प्रेमी युगल उन्हेल मार्ग पर एक ढाबे पर रुके, यहां नाश्ता किया और फिर जहर पी लिया। जहर पीने के बाद यहां से किसी तरह अपने दोस्त चेतन के पास तक पहुंचे, वहां लड़की गिर गई। दोनों को ऐसी हालत में देख चेतन डर गया, उसने दोनों के घरवालों को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, हालत नाजुक होने के चलते वहां से एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।


थाना भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि नितिन और नाबालिग युवती के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। परिवार के लोग राजी नहीं थे, इसलिए संभवत दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाए हैं। प्रेमी नितिन लोट भैरवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था, दोनों कल शाम अपने घर भाग गए थे। युवक के दोस्त चेतन ने बताया कि जब दोनों मेरे पास पहुंचे थे, उससे पहले ही उन्होंने जहर खा लिया था। फिर मैंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और घर वालों को सूचना दी। दोनों ने जहर खाने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...