इंदौर, पातालपानी में बैंककर्मी महिला ने पहाड़ी से लगाई छलांग, पेड़ में फसी तो बची जान; देंखें वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 23, 2021

इंदौर, पातालपानी में बैंककर्मी महिला ने पहाड़ी से लगाई छलांग, पेड़ में फसी तो बची जान; देंखें वीडियो।

पातालपानी में बैंककर्मी महिला ने पहाड़ी से लगाई छलांग, पेड़ में फसी तो बची जान।


इंदौर, पातालपानी में बैंककर्मी महिला ने पहाड़ी से लगाई छलांग, पेड़ में फसी तो बची जान; देंखें वीडियो।

इंदौर से 35 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल पातालपानी में एक महिला बैंककर्मी ने खुदकुशी करने के इरादे से पहाड़ी से छलांग लगा दी। अच्छा यह हुआ कि जमीन पर गिरने से पहले ही वह बीच में पेड़ पर फंस गई। महिला को कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 1 घंटे बाद उसे बचाया। लोग महिला को बल्ली से बांधकर पहाड़ी से नीचे लेकर आए। महिला के सिर पर चोट लगी है, महिला का पति SBI बैंक में इंजीनियर है।


घटना बुधवार की है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम कीर्ति गुप्ता है। वह यहां खुदकुशी करने की नियत से आई थी। इसके बाद उसने यहां से छलांग लगा दी, लेकिन गनीमत रही की महिला नीचे एक पेड़ पर गिरी, जिससे केवल उसके सिर पर ही चोट आई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पति अनिल गुप्ता भी मुंबई में SBI बैंक में इंजीनियर हैं। महिला मुंबई में SBI बैंक में क्लर्क है और लॉकडाउन लगने के बाद से ही वह महू में ही रह रही थी। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद ही लग रहा है, लेकिन अभी महिला के बयान होना बाकी है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल महिला का मध्यभारत अस्पताल में इलाज जारी है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में महिला के पति और उनके परिवार के बयान दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...