पति ने पत्नि को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात मैं देखा तो खाया जहर, हुई मौत; पुलिस ने किया आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण पंजीबद्ध। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, June 7, 2021

पति ने पत्नि को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात मैं देखा तो खाया जहर, हुई मौत; पुलिस ने किया आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण पंजीबद्ध।

पति ने पत्नि को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात मैं देखा तो खाया जहर, हुई मौत; पुलिस ने किया आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण पंजीबद्ध।


पति ने पत्नि को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात मैं देखा तो खाया जहर, हुई मौत; पुलिस ने किया आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण पंजीबद्ध।
प्रतिकात्मक फोटो

हरियाणा। पत्नी को किसी और के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गांव धमौली माजरी के विश्वास ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अम्बाला के हीलिंग टच अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक के चाचा की शिकायत पर शहजादपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और पत्नी के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में धमौली माजरी के ओम प्रकाश ने कहा कि उनका भतीजा 22 वर्षीय विश्वास पिछले ढाई महीने से अपनी ससुराल गांव झिड़ीवाला में रह रहा था। वह कालाअम्ब की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को उसने अपनी पत्नी चारू को संजू नामक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। जिसके बाद वह गांव धमौली माजरी के तालाब के पास पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। चाचा ने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला होगा। उसे तुरंत अम्बाला के अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अम्बाला में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चारू, सास मंजू और प्रेमी संजू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ओम प्रकाश ने कहा कि 4 जून 2020 में विश्वास और चारू की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही चारू और उसकी मां मंजू कालाअम्ब में कोठी बनाने की जिद करने लगी थी। वह ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। इसलिए विश्वास को भी अपने मायके झिड़ीवाला ले गई थी। विश्वास कालाअम्ब एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। एक दिन पहले ही दोनों की पहली एनिवर्सिरी थी। शनिवार को विश्वास डयूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। उसके चले जाने के बाद चारू संजू नामक युवक के साथ थी। अचानक विश्वास घर वापस पहुंचा तो चारू काे प्रेमी के साथ देखा। विश्वास यह सहन नहीं कर सका। उसने जहरीला पदार्थ निगला और अपने गांव के तालाब तक पहुंच गया, जहां परिजनों को वह बेसुध पड़ा मिला।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...