Post Top Ad
Monday, June 7, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
जानें कहाँ, मुस्लिम बाराती को लगी ऑटो से टक्कर तो जमकर मचाया उत्पात, घर मे घुसकर महिलाओं से बदसलुकी के साथ की लूटपाट ?
जानें कहाँ, मुस्लिम बाराती को लगी ऑटो से टक्कर तो जमकर मचाया उत्पात, घर मे घुसकर महिलाओं से बदसलुकी के साथ की लूटपाट ?
उत्तरप्रदेश। जौनपुर जिला इन दिनों चर्चा में लगातार बना हुआ है। बीते रविवार को एक मुस्लिम बस्ती में आई बारात के लोगों को एक ऑटो ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद मुस्लिम बारातियों ने ऑटो चालक को पकड़कर जमकर पीटा। वहीं, ऑटो सवार युवक को दौड़ा दिया। उसका पीछा कर युवक के घर में घुस गए। घर में मौजूद महिलाओं को मारापीटा और बदसलूकी की। इसके साथ ही उनके जेवर भी उतार ले गए। मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है मौके पर रामपुर पुलिस तैनात है, इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव का है। यहां के निवासी कलाम के घर बारात आई थी। बताते हैं कि पड़ोस का मुस्लिम गरीब अहमद का लड़का ऑटो लेकर खड़ी करने घर जा रहा था। तभी एक बाराती को धक्का लग गया। ऑटो में पंचम प्रजापति का नाती भी सवार था। जिसके बाद बारातियों ने ऑटो ड्राइवर की पिटाई करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दो मुस्लिम पक्ष आपस में भिड़ गए। उसके बाद ऑटो से निकलकर पंचम का नाती अपने घर के अंदर भागा। उसका पीछा करते हुए बाराती मुस्लिम पक्ष के करीब 30-40 लोग भी पहुंच गए। घर में चार पांच महिलाएं थी। आरोप है कि महिलाओं को बुरी तरह पीटा गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। महिलाओं के गले से मंगलसूत्र, सोने की चेन भी लूट ली गई। मुस्लिम बारातियों की पिटाई से आंचल देवी, पायल, आरती देवी, सुमन देवी एवं वृद्ध हंसा देवी घायल हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचकर बारातियों को खदेड़ा और घायलों को सीएचसी रामपुर में ले जाकर भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं संतप्रसाद उपाध्याय मौके पर फोर्स के साथ बैठे हुए हैं, घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद