रायसेन/बरेली, पत्नी के निधन के डेढ़ घंटे बाद ही पति ने भी तोड़ा दम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 30, 2021

रायसेन/बरेली, पत्नी के निधन के डेढ़ घंटे बाद ही पति ने भी तोड़ा दम।

पत्नी के निधन के डेढ़ घंटे बाद ही पति ने भी तोड़ा दम।

रायसेन/बरेली, पत्नी के निधन के डेढ़ घंटे बाद ही पति ने भी तोड़ा दम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है और इस बात को चरितार्थ किया है तहसील के ग्राम बगलवाडा के एक बुजुर्ग दंपति ने। बगलवाड़ा में रहने वाली कमला त्रिपाठी का सोमवार की शाम करीब 6 बजे निधन हो गया था। कमला त्रिपाठी के दुखद निधन से परिवार के लोग दुखी और गमनीय थें, उनके निधन की सूचना अपने रिश्तेदारों को पहुंचा रहे थे कि करीब डेढ़ घंटे बाद शाम 7.30 बजे कमला त्रिपाठी के पति सेवानिवृत्त शिक्षक राम दर्शन त्रिपाठी का भी दुखद निधन हो गया, जिससे परिवार के लोग और ज्यादा दुखी हो गए। दोनों पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार मंगलवार को ग्राम बगलवाडा में नर्मदा तट पर किया गया। अंतिम संस्कार में बगलवाडा सहित आसपास ग्रामों के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से दंपति को अंतिम विदाई दी और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी में बहुत ज्यादा प्रेम था। दंपत्ति के भतीजे एडवोकेट हुकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फूफा जी जब शिक्षक थे तब शिक्षक दिवस पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह सिंह पटेल द्वारा उनका सम्मान किया गया था व उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया था। शिक्षक दिवस पर हुए उनके सम्मान का समाचार कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था। जिन पेपरों में समाचार प्रकाशित हुए थें, फूफा जी उन पेपरों की कटिंग अपने पास संभाल कर रखते थे और लोगों को दिखाते हुए कहते थे कि शिक्षक दिवस पर विधायक द्वारा उनको सम्मानित किया गया था। बताते हैं कि ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि पत्नी की मौत के कुछ ही समय बाद पति की मौत भी हो गई हो और यदि ऐसा होता है तो इसे बड़ा सौभाग्यशाली माना जाता है। बुजुर्ग दंपत्ति कमला त्रिपाठी और राम दर्शन त्रिपाठी के दुखद निधन पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...