आगर-मालवा/नलखेड़ा, भाजपा मंडल द्वारा मीसाबंदियों का किया गया सम्मान, जो दुनिया से चले गए उनको श्रद्धांजलि की अर्पित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 25, 2021

आगर-मालवा/नलखेड़ा, भाजपा मंडल द्वारा मीसाबंदियों का किया गया सम्मान, जो दुनिया से चले गए उनको श्रद्धांजलि की अर्पित।

भाजपा मंडल द्वारा मीसाबंदियों का किया गया सम्मान, जो दुनिया से चले गए उनको श्रद्धांजलि की अर्पित।

आगर-मालवा/नलखेड़ा, भाजपा मंडल द्वारा मीसाबंदियों का किया गया सम्मान, जो दुनिया से चले गए उनको श्रद्धांजलि की अर्पित।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-मालवा/नलखेड़ा।
नलखेड़ा। भारतीय जनता पार्टी मंडल नलखेड़ा द्वारा मंडल के आपातकाल के समय में जेल में रहने वाले जनसंघ के कार्यकर्ता जिन्होंने संगठन के लिए अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय जेलों में बिताने वाले जगदीश गिर, दाऊलाल मित्तल, रमेशचंद सोनी, ब्रजमोहन मित्तल का श्रीफल पुष्टाहार से अभिनंदन जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम बैरागी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवेश गुप्ता द्वारा किया गया। साथ ही आपातकाल में जेल में रहे स्वर्गीय शिवलाल वेदिया, स्वर्गीय घासीराम गोयल, स्वर्गीय किशनलाल गोयल, स्वर्गीय भागीरथ दुबे, स्वर्गीय पन्नालाल वेदिया, स्वर्गीय वेदप्रकाश नागर आदि पार्टी के आधार स्तंभ जिन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संघर्ष करते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया ऐसे मीसाबंदियों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...