Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बैतूल
मध्य प्रदेश
अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर फेका शव; पति बोला - पत्नी के दो लोगों से थे संबंध।
अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर फेका शव; पति बोला - पत्नी के दो लोगों से थे संबंध।
बैतूल। जिले के सारनी में एक युवक ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी की बेवफाई की वजह से युवक ने हत्या की है, दो बच्चे रातभर घर में दुबके रहे। महिला का शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह दोनों बच्चे पड़ोसियों के पास गए और मां की हत्या की बात बताई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए थे, वहां भी जमकर पीटा। आरोपी पति वारदात के बाद से लापता हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है। नीतू मालवीय पति जीवन मालवीय (30) राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 झुग्गी बस्ती सारनी में रहती थी। वह आठ दिन पहले ही अपने मायके देवास से आई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे झुग्गी बस्ती क्षेत्र में उसका शव पड़ा था, सिर पत्थर से कुचला हुआ था। उनके बच्चे आयुष (12) और वैष्णवी (11) नीतू को तलाशते हुए शव तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने रोते हुए पड़ोसियों को सूचना दी। SDOP महेंद्र सिंह चौहान, कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह मौके पर दल के साथ पहुंचे। मौका स्थिति देखने के बाद FSL टीम बुलाई गई।
मृतका के बेटे आयुष मालवीय ने पुलिस से कहा कि रात में उसके पिता जीवन मालवीय और मां नीतू के बीच विवाद हुआ था। पापा मां को पीटते हुए घर के पीछे ले गए, बाहर भी पिता ने खूब मारपीट की। उसने बताया कि पिता ने ही पत्थर से मां को मार डाला। हत्या रात 12 से 3 बजे के बीच की गई। मारपीट करते मां को बाहर ले जाने के बाद आयुष और वैष्णवी सुबह होने तक डर कर घर में दुबके रहे। सुबह होते ही पड़ोसियों को यह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की। उसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का दो लोगों से संबंध था, इसी को लेकर विवाद हुआ था।
राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 विजय नगर की झुग्गी बस्ती में एक 30 साल की महिला का शव पत्थरों से कुचल कर शव फेंका गया। मृतका का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर है। उसके बच्चों ने पिता द्वारा मारपीट करने की बात कही। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महेंद्र सिंह चौहान, एसडीओपी सारनी
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बैतूल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बैतूल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद