Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
शराब माफियाओं के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद।
शराब माफियाओं के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने 52 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, पुलिस आरोपीयों से जब्त शराब के बारे में पूछताछ कर रही है। मामला शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आरोपी टिगरिया बादशाह रोड पर पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पिकअप की तालाश ली, इस दौरान पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 52 पेटी शराब जब्त की। पुलिस के मुताबिक आरोपीयों से रॉयल स्टेग ब्राण्ड की 45 पेटीयां, ब्लेण्डर्स प्राईड ब्राण्ड की 04 पेटियां एवं मैक्डॉवल ब्राण्ड की 03 पेटियां कुल 52 पेटिया अंग्रेजी शराब की कुल 624 बॉटल, जिनमें कुल 468 बल्क लीटर शराब बरामद की है। जिसकी कुल कीमत 6 लाख 84 हजार 360 रुपए बताई जा रही है। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए पिकअप वाहन में मेडिकल ऑक्सीजन का लोगो लगा कर अवैध शराब का परिवहन करते थे। हालांकि पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र सिंह एवं इन्द्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद