भोपाल, युवक शादी का झांसा देकर युवती से 11 साल तक करता रहा ज्यादती, अब शादी से किया मना तो युवती ने दर्ज कराई एफआईआर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

भोपाल, युवक शादी का झांसा देकर युवती से 11 साल तक करता रहा ज्यादती, अब शादी से किया मना तो युवती ने दर्ज कराई एफआईआर।

युवक शादी का झांसा देकर युवती से 11 साल तक करता रहा ज्यादती, अब शादी से किया मना तो युवती ने दर्ज कराई एफआईआर।

भोपाल, युवक शादी का झांसा देकर युवती से 11 साल तक करता रहा ज्यादती, अब शादी से किया मना तो युवती ने दर्ज कराई एफआईआर।

भोपाल। शादी के नाम पर झांसा देकर 11 साल तक युवती से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। यहां एक 33 साल की युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे 11 साल तक उसके साथ शादी के नाम पर संबंध बनाता रहा। 3 दिन पहले जब ओरछा में दोनों की मुलाकात हुई, तब इस बात का पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा था। इसके बाद पीड़ित ने निवाड़ी में केस दर्ज कराया। निवाड़ी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल भोपाल होने के कारण केस डायरी यहां ट्रांसफर कर दी।

अशोका गार्डन थाने के टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 33 साल की युवती अशोका छोला मंदिर इलाके की रहने वाली है। 2009 में जवाहर चौक में एक कोचिंग में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात निवाड़ी में रहने वाले प्रवीण पटेरिया से हुई थी। दोस्ती होने के बाद प्रवीण उसे 10 दिसंबर 2009 को भोपाल में अशोका गार्डन के किराए के कमरे पर ले गया था। यहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस वक्त प्रवीण निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा था। पढ़ाई पूरी होने पर अच्छी जॉब लगने के बाद शादी करने की बात कही थी। लेकिन, 2016 में प्रवीण अपने घर चला गया। हालांकि, वह बीच-बीच में भोपाल आकर युवती से मिलता रहा, इस दौरान भी होटल और दोस्तों के यहां ले जाकर दुष्कर्म करने लगा।

युवती ने बताया कि इसके बाद उसने प्रवीण पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसके चलते प्रवीण ने 3 दिन पहले उसे शादी करने की बात बोलकर ओरछा बुलाया। आरोपी ने कहा था, वह मंदिर में उसके साथ शादी कर लेगा। इस पर युवती अपने ताऊ को लेकर वहां पहुंच गई। लेकिन, यहां प्रवीण शादी की बात से मुकर गया। इसी दौरान पता चला कि प्रवीण पहले ही शादीशुदा है। इस बात से नाराज होकर युवती ने निवाड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। टीआई श्रीवास्तव ने बताया कि अभी युवती के बयान नहीं हुए हैं। केस डायरी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। बयान लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस पार्टी निवाड़ी भेजी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...