पति ने पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंध होने पर की मारपीट तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

पति ने पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंध होने पर की मारपीट तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट।

पति ने पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंध होने पर की मारपीट तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट।

पति ने पत्नी के पड़ोसी से अवैध संबंध होने पर की मारपीट तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट।

पटना के मसौढ़ी अनुमंडल के कश्मीर गंज मोहल्ले में एक महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी ने खुद थाना पहुंचकर पुलिस को अपने पति की हत्या के बारे में बताया। पहले तो महिला ने पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार, अजय गिरी की पत्नी रेखा ने ही अपने बॉयफ्रेंड नौशाद के साथ मिलकर अजय की हत्या की है। इस मामले में रेखा और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के अनुसार, मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कश्मीर गंज निवासी रेखा कुमारी की शादी 22 वर्ष पहले अजय गिरी से हुई थी। अजय गिरी मेहनत मजदूरी कर अपने और अपने 2 बच्चों का भरण पोषण करता था। इसी बीच एक साल पहले रेखा की मुलाकात कश्मीर गंज के छोटू उर्फ नौशाद से हुई। नौशाद मसौढ़ी में ई-रिक्शा चलाता था। रेखा और नौशाद से मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और दोनों के बीच अवैध संबंध बनता चला गया।

एक महीना पहले नौशाद ने रेखा को भागकर दानापुर में कोट मैरिज कर ली। रेखा की इस हरकत को अजय गिरी बर्दाश्त नहीं कर सका और बार-बार रेखा को नौशाद से अलग रहने की हिदायत देते रहा। रविवार देर रात भी इसी बात को लेकर अजय की रेखा के साथ अनबन हुई। देखते ही देखते अजय रेखा को पीटने लगा। यह बात नौशाद और रेखा को नागवार गुजरी। इसके बाद रविवार देर रात दोनों ने मिलकर अजय की हत्या कर दी। मसौढ़ी थानेदार रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गांव के लोगों से पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि रेखा का आचरण ठीक नहीं था। लगभग एक साल पहले रेखा के एक बेटे सोनू की भी हत्या हो चुकी थी। अजय गिरी के पिता जनार्दन गिरी ने मसौली थाने में एफआईआर दर्ज कर रेखा और उसके बॉयफ्रेंड नौशाद को अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू को घर के पीछे एक झाड़ी से बरामद कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...