Post Top Ad
Tuesday, July 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, जनता की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, लोगों के साथ एनएच 12 पर 2 घंटे दिया धरना।
रायसेन/देवरी, जनता की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, लोगों के साथ एनएच 12 पर 2 घंटे दिया धरना।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल हमेशा जनता के लिए लड़ाई लड़ते रहते है एवं क्षेत्र में जनता के बीच बने रहते हैं। विधायक देवेंद्र पटेल ने देवरी एनएच 12 पर लगभग 2 घंटे धरना दिया, क्योंकि एनएच 12 का निर्माण बंसल कंपनी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें देवरी प्रवेश के लिए ओवर ब्रिज की मांग क्षेत्र की जनता के द्वारा की जा रही है। जिससे कि जनता को सुविधा मिले क्योंकि देवरी एनएच 12 पर देवरी प्रवेश के लिए एक भी ओवरब्रिज नहीं बनाया गया जिससे देवरी के लोगों का कहना है कि अगर बंसल कंपनी के द्वारा ओवरब्रिज नहीं बनाया गया तो प्रतिदिन यहां पर हादसे होते रहेंगे। एनएच 12 पर बड़ी ही स्पीड से वाहन निकलते हैं और देवरी में प्रवेश करने के लिए एनएच 12 का ही सहारा लिया जाता है इसलिए निर्माण कंपनी से सभी क्षेत्र वासियों के साथ विधायक देवेंद्र पटेल ने शांतिपूर्ण धरना देकर निवेदन किया कि जल्द से जल्द देवरी प्रवेश मार्ग के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जाये नहीं तो हम सभी क्षेत्रवासी मिलकर चक्का जाम, उग्र आंदोलन करेंगे।
यह विकास देवरी क्षेत्र के लिए बहुत ही जरूरी है, निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बात करते हुए देवेंद्र पटेल ने कंपनी को इस समस्या के बारे में अवगत कराया एवं कहा कि जल्द से जल्द देवरी की समस्या को हल किया जाए, नहीं तो हम सभी क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे। विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि देवरी के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार होता आ रहा है, देवरी विकास के मामले में पिछड़ती जा रही है। जब हमारी सरकार थी जब हमने देवरी को तहसील का दर्जा दिलाया था, लेकिन अभी तक देवरी को पूर्ण तहसील का दर्जा प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जब हमारी कांग्रेस सरकार थी तो हमने देवरी तालाब के विकास के लिए भी काम किया था, लेकिन अब सरकार बदलने के बाद हमारी फाइलों को दबा दिया गया है। हमारी क्षेत्र की जनता के साथ सरकार अन्याय कर रही है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम सभी क्षेत्र की जनता के साथ सड़कों पर उतरकर जनता के विकास की लड़ाई लड़ेंगे।
ओवरब्रिज निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के नाम देवरी तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। विधायक देवेंद्र पटेल के साथ सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे है। उपस्थित कार्यकर्ताओं में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गरूण रघुवंशी, प्रताप सिंह लोधी, बलवंत रघुवंशी, संतोष रघुवंशी, घनश्याम लोधी, पंडित अनिल पुरोहित, अशोक लोधी, इरशाद खान, अयाज खान, पंकज महेश्वरी, परसोत्तम रघुवंशी, बबलू रघुवंशी, अनुराग रघुवंशी, सानिध्य रघुवंशी एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद