Post Top Ad
Tuesday, July 6, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
दहेज के लिए दुल्हन को बिना फेरे किये लोटी बारात व दूल्हा, आटा-साटा प्रथा के तहत शादी का रिश्ता हुआ था तय।
दहेज के लिए दुल्हन को बिना फेरे किये लोटी बारात व दूल्हा, आटा-साटा प्रथा के तहत शादी का रिश्ता हुआ था तय।
सीकर। 'आटा-साटा' प्रथा का एक दर्दनाक मामला शेखावाटी में सामने आया है। एक परिवार को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा। बहन और भाई की शादी होनी थी। बहन की शादी टूटी तो भाई को भी कुंवारा रहना पड़ा। इसके लिए फेरों से ठीक पहले दहेज की डिमांड करके बारात को वापस ले जाया गया। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन दोनों कुंवारे रह गए, मामला तीन जुलाई का है। दादिया थाना इलाके में तारपुरा गांव में शादी थी, बारात झुंझुनूं के बुगाला से आई थी। फेरों से पहले लड़के पक्ष ने सवा लाख रुपए की डिमांड कर दी। जब लड़की के पिता ने इंतजाम करने के लिए समय मांगा तो बारात बगैर शादी के लौट गई। दुल्हन फेरों पर दूल्हे के आने का इंतजार करती रही। उधर, दुल्हन के भाई की शादी भी कैंसिल हो गई। तारपुरा गांव में सुभिता पुत्री सुरजाराम जांगिड़ की शादी बुगाला के अजय जांगिड़ से 3 जुलाई को होनी थी। सुभिता के भाई पंकज की शादी 5 जुलाई को झुंझुनूं के बजावा निवासी कंचन से होनी थी। कंचन के 2 भाइयों की शादी बुगाला में होनी थी। इन सबका रिश्ता अजय के मामा आनंद कुमार ने कराया था। यह सब 'आटा साटा' प्रथा के तहत हुआ था।
करीब दो महीने पहले 'आटा-साटा' प्रथा के तहत सगाई हुई थी। उस समय सुरजाराम ने 60 लोगों को नकद रुपए देकर दस्तूर किया था। इसके बाद दहेज का सारा सामान देने के लिए लेकर भी आए। बारात आई और दूल्हा पक्ष वरमाला तक लेकर नहीं आया। कहीं से रात को 10 बजे वरमाला का इंतजाम किया गया। इसके बाद लड़के के पिता महेश ने सवा लाख रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग कर डाली। लड़की के पिता सुरजाराम ने बताया कि एकाएक सवा लाख रुपए का इंतजाम नहीं हो सकता था। इसके लिए कुछ दिन का समय देने को कहा। कुछ देर बाद फेरे शुरू होने वाले थे, दुल्हन सुभिता मंडप में बैठकर अजय का इंतजार करने लगी। पेशाब करने के बहाने बाहर की तरफ गया अजय लौट कर नहीं आया। अचानक दूल्हा गायब हुआ फिर पूरी बारात लापता हो गई। फोन किए लेकिन किसी ने उठाया ही नहीं, घर में हंगामा सा मच गया। जब बेटी की शादी नहीं हुई तो 5 जुलाई को होने वाली बेटे पंंकज की शादी भी अटक गई।
सुरजाराम और सुभिता ने उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल के साथ एसपी कुंवर राष्ट्रदीप से मुलाकात कर दादिया थानाधिकारी सुभाष पूनियां की शिकायत की। आरोप लगाया कि दहेज की मांग कर शादी नहीं करने वालों के खिलाफ 24 घंटे से पहले शिकायत ही नहीं ली। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने दहेज की मांग को लेकर शादी से इनकार करने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कहा है कि शादी नहीं होने दी जाएगी, पहले पुलिस कार्रवाई होगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद