राजगढ़/तलेन, प्रभारी प्राचार्य ने दस लाख की 14 क्विंटल पाठ्य पुस्तकें दस हजार में बेच दी, सोता रहा विभाग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 15, 2021

राजगढ़/तलेन, प्रभारी प्राचार्य ने दस लाख की 14 क्विंटल पाठ्य पुस्तकें दस हजार में बेच दी, सोता रहा विभाग।

प्रभारी प्राचार्य ने दस लाख की 14 क्विंटल पाठ्य पुस्तकें दस हजार में बेच दी, सोता रहा विभाग।

राजगढ़/तलेन, प्रभारी प्राचार्य ने दस लाख की 14 क्विंटल पाठ्य पुस्तकें दस हजार में बेच दी, सोता रहा विभाग।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नरसिंहगढ़ ब्लॉक के अमलार हाईस्कूल में कबाड़ में फर्नीचर और पाठ्यपुस्तकें बेचने का मामला सामने आया है। जहां प्रभारी प्राचार्य ने स्कूल में बच्चों को वितरण करने के लिए आई पाठ्यपुस्तकें एकत्रित कर 14 क्विंटल पुस्तकें महज 7 रुपए किलो में बेच दी। वहीं पुराने टेबल-कुर्सी-बेंच जो रखरखाव के अभाव में लॉकडाउन के इन दो सत्रों में पहले कबाड़ में परिवर्तित किए और अब लोहे के पूरे फर्नीचर को 20 रुपए किलो में कबाड़ी को बेच दिए।

https://youtu.be/xZLzJssO-1M



राजगढ़/तलेन, प्रभारी प्राचार्य ने दस लाख की 14 क्विंटल पाठ्य पुस्तकें दस हजार में बेच दी, सोता रहा विभाग।

उल्लेखनीय है कि मप्र पाठ्यपुस्तक निगम की जिन पुस्तकों को बेचा गया वो बेचने के लिए नही बल्कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए आई थी। जहां ग्रामीण छात्र-छात्राएं पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई से वंचित रह जाते है वहीं जिम्मेदार ही इस तरह की हरकत करने से बाज नही आ रहे है। घटना के बाद स्टॉफ सहित ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। इस विषय में हमने पहले प्रभारी प्राचार्य समता शर्मा को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसोरिया से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हम समय-समय पर कबाड़ से कमरे भरे हो तो निर्देश तो दिए जाते है पर इस मामले की अभी तक हमारे पास कोई सूचना नही हैं, जांच करवाता हूँ।

राजगढ़/तलेन, प्रभारी प्राचार्य ने दस लाख की 14 क्विंटल पाठ्य पुस्तकें दस हजार में बेच दी, सोता रहा विभाग।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...