Post Top Ad
Thursday, July 15, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, पोकलेन मशीन सहित पांच रेत से भरे वाहन माइनिंग की संयुक्त टीम के साथ अधिकारियों ने किए जप्त।
रायसेन/बरेली, पोकलेन मशीन सहित पांच रेत से भरे वाहन माइनिंग की संयुक्त टीम के साथ अधिकारियों ने किए जप्त।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नर्मदा तटों पर बंद पड़ी रेत की खदानों से रेत निकालने का अवैध कारोबार एनजीटीसी की रोक के बाद भी जारी है। रेत की बंद पड़ी खदानों से निकाली जा रही रेत का स्टॉक रेत के दलाल कर रहे हैं। चल रहे रेत के अवैध कारोबार पर महीने 2 महीने में एक बार अधिकारी और माइनिंग विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की जाती है। बाकी के दिनों में रेत का अवैध कारोबार पुरजोर तरीके से अधिकारियों और माइनिंग विभाग की मिलीभगत से फलता-फूलता रहता है। खानापूर्ति के लिए की जाने वाली कार्रवाई के अंतर्गत अधिकारी अपना नाम रोशन करते हैं।
गुरुवार की सुबह 4.00 बजे एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार संतोष बीटोलिया और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान अलीगंज नर्मदा तट से कुछ दूरी पर पोकलेन मशीन, दो रेत से भरे डंपर के अलावा अलीगंज नर्मदा तट से दो ट्रैक्टर-ट्राली रेत से भरी और बरेली नाहर नगर से तीन ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गईी, इन्हे बरेली थाने लाया गया जहा उन्हें जप्त कर प्रकरण बनाए गए। भले ही अधिकारियों ने रेत से भरे वाहनों को जप्त किया हो ,लेकिन प्रश्न यह उठता है कि एनजीटीसी की रोक के बाद भी के रेत का अवैध कारोबार उन बंद पड़ी खदानों से किया जा रहा है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद