16 वर्षीय नाबालिग से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, कमरे में ताला लगाकर भागे, पडोसियों ने ताला तोड़कर निकाला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 7, 2021

16 वर्षीय नाबालिग से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, कमरे में ताला लगाकर भागे, पडोसियों ने ताला तोड़कर निकाला।

16 वर्षीय नाबालिग से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, कमरे में ताला लगाकर भागे, पडोसियों ने ताला तोड़कर निकाला।



नागौर। जिले के रोल कस्बे में नाबालिग लड़की को जबरदस्ती उठा कर ले जाने और बेहोश कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म करने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और भाग गए। जब थोड़ी देर बाद लड़की को होश आया और वो चिल्लाई तो आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलवाकर ताला तुड़वाया और लड़की को बाहर निकाला। बाहर आते ही लड़की ने चीख-चीख कर आरोपियों की कारस्तानी और अपनी आपबीती सभी को बताई तो घटना का पता चला। अब बच्ची के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है, एक आरोपी नाबालिग है और दोनों रिश्ते में मामा के बेटे भाई है। घटना के वक्त मंगलवार को लड़की गांव की सरकारी स्कूल में किताबें जमा करवाने गई थी। जब वो किताबें जमा करवाकर वापस अपने घर जा रही थी तो वहां पहले से घात लगाकर मोटरसाइकिल पर बैठे प्रदीप सैन पुत्र महेंद्र सैन (22) व एक नाबालिग लड़के ने धोखे से उसे पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुने पड़े मकान में ले गए। वहां उन्होंने युवती को कमरे में बंद कर नशीली चीज पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। जब दोनों का पूरी तरह मन भर गया तो वो पीड़िता को वहीं कमरे में बंद कर ताला लगाकर भाग गए।

थोड़ी देर बाद पीड़िता को होश आया और उसने अपनी हालत को देखा तो वो डर गई और उसने कमरे को खोल बाहर निकलने का प्रयास किया पर बाहर ताला होने के चलते वो निकल नहीं पाई। इसके बाद वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आस-पड़ोस के लोग और रास्ते से निकल रहे लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ पीड़िता को कमरे में से बाहर निकाला। पीड़िता मासूम बाहर आते ही रो पड़ी और चीखने-चिल्लाने लग गई। इसके बाद थोड़ा दिलासा दिए जाने और उसके पिता के मौके पर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती और आरोपियों की कारस्तानी सबके सामने उजागर कर दी। अब पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...