Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
सतना
महिला के शव के पास रोता मिला मासूम, पुलिस ने प्यार से पूछा तो बताया ये माँ हैं, पापा ने मार दिया।
महिला के शव के पास रोता मिला मासूम, पुलिस ने प्यार से पूछा तो बताया ये माँ हैं, पापा ने मार दिया।
सतना में एक महिला की उसके ही पति ने मासूम बेटे के सामने हत्या कर दी गई, हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया, बेटा वहीं रोता रहा। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हाे सकी। महिला डीएसपी और टीआई ने मासूम बच्चे को गोद में लेकर प्यार से पूछा की वह कौन है, इस पर मासूम ने कहा- यह मां है। पुलिस ने पूछा कि किसने मारा है, इस पर उसने कहा कि पापा ने।
जिले की अमदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रैगवा में सिंहवाहिनी मंदिर के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देर शाम तक मैहर DSP हिमाली सोनी और अमदरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, कल मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतका के शरीर मे चोट के निशान नही मिले हैं, मृतका की पहचान नहीं हुई है। पास मिले बच्चे ने जरूर बताया कि वह उसकी मां है। DSP हिमाली सोनी और टीआई ने बच्चे से प्यार से पूछा तो उसने यह बताया कि मृतका उसकी मां है और उसे पापा ने मारा है। हालांकि पुलिस अभी तक मृतका की पहचान करने में नाकाम रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
# सतना
Share This
About Ghatak reporter
सतना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद