Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, सेन समाज के भवन निर्माण के लिए विधायक ने दिए 2 लाख 50 हजार, सेन समाज ने विधायक का जताया आभार।
रायसेन, सेन समाज के भवन निर्माण के लिए विधायक ने दिए 2 लाख 50 हजार, सेन समाज ने विधायक का जताया आभार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा जनता दरबार लगाया और जनता की समस्याएं सुनी और उनको हल भी कराया। सेन समाज के प्रतिनिधि मंडल के रूप में सेन समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद सराठे, वरिष्ठ नेता रमेश सराठे, वरिष्ठ नेता रामकिशन सराठे, गोपाल सराठे, राजू सराठे, जगदीश सेन आदि की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल ने समाज के भवन निर्माण के लिए विधायक देवेंद्र सिंह पटेल से विधायक निधि मांगी। उन्होंने तुरंत ही अपनी विधायक निधि से 2 लाख 50 हजार तुरंत स्वीकृत करके एक पत्र उन्हें दिया। इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा कि सेन समाज बहुत ही सेवाभावी है और पूरी निष्ठा अपने अद्वितीय भाव से लोगों की सेवा करती है। इस समाज का में हमेशा ऋणी रहूंगा, जरूरत पड़ने पर आगामी समय में और भी निधि समाज के जन कल्याण के लिए दी जाएगी। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष शारदा सराठे, रमेश सराठे, रामकिशन सराठे आदि लोगों ने विधायक का आभार जताया। आगामी समय में सेन समाज के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें विधायक का सम्मान भी होना निश्चित हुआ है। वही जनता दरबार में बाहर से आए अन्य लोगों की भी विधायक ने समस्याएं सुनी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद