Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/उदयपुरा, समाज सेवी अभिराज राजपूत ने अन्डिया रेत खादान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।
रायसेन/उदयपुरा, समाज सेवी अभिराज राजपूत ने अन्डिया रेत खादान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। स्थानीय तहसीलदार संजय नागवंशी को मुख्यमंत्री के नाम अन्डिया निवासी समाज सेवी अभिराज राजपूत के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है की मध्यप्रदेश खनिज के द्वारा रायसेन जिले की खनन परिवहन भंडारण एवं व्यापार नियम 15(1) के तहत निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रायसेन कलेक्टर को रेत का कब्जा वापस लेने के दिए गए है। लेकिन खादान निरस्त होने के बाद भी रायसेन जिले की ग्राम अन्डिया रेत घाट पर अवैध उत्खनन चल रहा है। रेत खनन दिन दहाड़े बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है, यंहा पर गोलीबारी भी हो चुकी है।
कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के बाद कोई कार्यवाही नही हुई है। कलेक्टर को समय और खनिज विभाग के पास बल न होने का बहाना बना दिया जाता है और अवैध उत्खनन वालो के हौसले बुलंद हो चुके है। रेत खनन वाले खुले आम ग्राम अन्डिया में तंबू डालकर-डेरा डालकर वैठे हुए है लेकिन शासन प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी उस तम्बू को कोई नही हटा पाया। यह अवैध खनन वालो को या तो खुली चुनोती है या मिली भगत है। जबकि शिवराज सिंह चोहान ने कहा था अवैध उत्खनन वालो को जमीन में गाढ़ दूंगा लेकिन यंहा ग्राम अन्डिया का तंबू तक नही उखाड़ पाए। रातो रात पोकलेन मशीन और कई प्रकार की उत्खनन मशीन चल रही है, यंहा पर कार्यवाही होना अति आवश्यक है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद