Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
अनूपपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
दो साल पहले बने नदी के रेलवे पुल से रेल के कोयला से भरे 20 डब्बे नदी में गिरे।
दो साल पहले बने नदी के रेलवे पुल से रेल के कोयला से भरे 20 डब्बे नदी में गिरे।
अनूपपुर। कोरबा से कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी मध्यप्रदेश में अनूपपुर के पास बेपटरी हो गई। अजान नदी पर बने पुल पर पटरी में क्रेक के कारण 15 से 20 डिब्बे नदी में जा गिरे, रेस्क्यू जारी है, घटना शुक्रवार शाम की है। रेलवे के अफसर और इंजीनियर मौके पर पहुंच चुके हैं। यह रेलवे लाइन दो साल पहले ही तैयार हुई है और पुल भी नया बना था। माना जा रहा है कि पटरी में क्रेक आने के कारण यह घटना हुई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह हादसा वेंकटनगर से निगौरा के बीच हादसा हुआ। मालगाड़ी गाडरवारा रेलवे साइडिंग एनटीपीवी जा रही थी। मालगाड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा से कोयला लोड कर मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे साइडिंग भेजा जा रहा था। अनूपपुर जिले के निगौरा से छत्तीसगढ़ के वेंकटनगर के बीच रेलवे ने थर्ड लाइन दो साल पहले ही चालू की थी। बताया जा रहा है, थर्ड लाइन का प्रोजेक्ट विशेष तौर पर मालगाड़ी परिचालन के लिए है। हादसे के बाद बड़ा सवाल यह उठ रहा है, दो साल पहले चालू हुई मालगाड़ी में आखिर क्रेक कैसे आया ? इसके साथ ही पटरी के समय-समय पर निरीक्षण पर सवाल उठ रहे हैं।
निगौरा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी नदी के उपर बनी तीसरी लाइन से नीचे गिरी है। हालांकि दो अन्य लाइन सुरक्षित होने के कारण यात्री ट्रेनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य में चार घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। रेलवे के इंजीनियर ने बताया कि फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता, जांच के बाद ही घटना का सपष्टीकरण हो पाएगा। ड्राइवर और गार्ड सुरक्षित हैं। हादसे के बाद बचाव टीम शहडोल से रवाना हुई है। इसमें एरिया रीजनल मैनेजर शहडोल सहित बचाव दल के अन्य सदस्य शामिल हैं। एआरएम ने बताया, हादसा 842/15 किलोमीटर पर हुआ है। अप और डाउन लाइन में मूवमेंट चालू रहेगा। इससे रेल परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा। जनसंपर्क अधिकारी रेलवे रामजी लाल मीणा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सभी अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। तीसरी लाइन अभी बंद कर दी गई है। इसके अलावा दोनों लाइन अनवरत चल रही हैं।
Tags
# अनूपपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अनूपपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद