Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मेरी पंचायत-मेरे अधिकार जन सेवा हमारे द्वार के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण, विशेष अभियान चलाकर किया गया पौधारोपण।
रायसेन, मेरी पंचायत-मेरे अधिकार जन सेवा हमारे द्वार के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण, विशेष अभियान चलाकर किया गया पौधारोपण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। 7 जुलाई से 14 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर हर घर एक पौधा लगवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समस्त शासकीय भवन, सोसाइटी सहित ऐसे संभावित स्थान जहा पर वृक्षारोपण किया जा सकता है, वह वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी श्रंखला में मकरंद सिंह पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत बाड़ी द्वारा जनपद परिसर में पौध रोपित किए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएस सैयाम सहित जनपद पंचायत बाड़ी का समस्तस स्टाफ उपस्थित रहा। जनपद सभाकक्ष में बैठक के दौरान हर ग्राम पंचायत के शासकीय भवन, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन मैं वृक्षारोपण किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए।
मेरी पंचायत मेरा अधिकार जनसेवा हमारे द्वार दिनांक 1 जुलाई से 15 अगस्त 2021 तक विशेष अभियान का आयोजन समस्त ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है जिसके सिटीजन चार्टर के क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत में नोडल एसके सिंगरौली द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान के दौरान नागरिक घोषणापत्र को अभियान मोड में तैयार करने के लिए ढांचागत ग्राम सभा बैठक आयोजित की जावेगी। कोराना 19 महामारी ने विश्व के सामने एक बड़ी चुनौती पैदा की है ऐसे कठिन समय में यह और जरूरी हो जाता है कि सेवाएं ग्रामीण निवासियों को आसानी से उपलब्ध हो।
सभी समुदायों को उनके द्वार पर सेवाएं की आसानी से उपलब्ध किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पंचायत बाड़ी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न योजना की समीक्षा की गई। समय सीमा में समस्त योजना के कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश जारी किए गए। बैठक में मकरंद सिंह पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत बाडी, एमएस शैयाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाड़ी एंव समस्त योजनाओं के ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद