Post Top Ad
Sunday, July 11, 2021
Home
अपराध
उज्जैन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
घर से कराटे क्लास का बोलकर निकले नाबालिग का 20 घंटे बाद मिला शव, एक लाख की फिरौती की गई थी मांग।
घर से कराटे क्लास का बोलकर निकले नाबालिग का 20 घंटे बाद मिला शव, एक लाख की फिरौती की गई थी मांग।
उज्जैन के नागदा में 11वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार रात 7 बजे घर से कराटे क्लास जाने का कहकर निकला था। करीब 20 घंटे बाद शनिवार शाम क्षत-विक्षत हालत में उसका शव बंद पड़ी कॉलोनी में मिला। परिवार वालों से एक लाख रुपए फिरौती भी मांगी गई। खास बात है कि फिरौती के लिए कॉल लड़के के ही मोबाइल से किया गया था। पुलिस को शक है कि वारदात में कोई परिचित ही शामिल हो सकता है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए किया गया है, पुलिस को कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। नागदा में बिडलाग्राम थाना क्षेत्र में बंद पड़ी BCI कॉलोनी में रितेश गुर्जरवाड़िया (17) की लाश मिली। वह शिव कॉलोनी बेरछा रोड का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक रितेश शुक्रवार रात 7 बजे घर पर कराटे क्लास जाने की बात कहकर घर से दोस्तों के साथ निकला था। रात करीब 9.30 बजे पिता राधेश्याम गुर्जरवाड़िया के मोबाइल पर रितेश के मोबाइल से कॉल आया। कॉल करने वाला कोई दूसरा व्यक्ति था, उसने रितेश के अपहरण की बात कहते हुए एक लाख रुपए फिरौती मांगी। इसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस मामले में जांच कर ही रही थी कि इस बीच शाम को पिता के मोबाइल पर फिर से दूसरे नंबर से कॉल आया। इस बार कॉलर ने कहा कि 'तुम्हारे बेटे की लाश BCI कॉलोनी में पड़ी है, ले जाओ।' पिता के होश उड़ गए, वह तुरंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां रितेश की क्षत-विक्षत हालत में लाश पड़ी थी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। एसपी की मानें तो फिरौती का कॉल सिर्फ पुलिस को भ्रम में डालने के लिए किया गया है। पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई करीबी शामिल है। सूत्रों के अनुसार 5 से 10 हजार रुपए का लेनदेन कुछ दोस्तों के बीच चल रहा है। एसपी ने बताया कि जांच के बाद कुछ सुराग मिले हैं, संभवत: जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
Tags
# अपराध
# उज्जैन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
उज्जैन,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद