सिर फिरे आशिक ने प्रेम त्रिकोण की वजह से प्रेमिका के घर जाकर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, तीन हत्या के बाद गोली मारकर खुद ने भी लगाया मौत को गले। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 11, 2021

सिर फिरे आशिक ने प्रेम त्रिकोण की वजह से प्रेमिका के घर जाकर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, तीन हत्या के बाद गोली मारकर खुद ने भी लगाया मौत को गले।

सिर फिरे आशिक ने प्रेम त्रिकोण की वजह से प्रेमिका के घर जाकर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, तीन हत्या के बाद गोली मारकर खुद ने भी लगाया मौत को गले।


सिर फिरे आशिक ने प्रेम त्रिकोण की वजह से प्रेमिका के घर जाकर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, तीन हत्या के बाद गोली मारकर खुद ने भी लगाया मौत को गले।

बैतूल के आमला में सनकी आशिक के घर में घुसकर अंधाधुंध गोली चलाकर युवती समेत 3 लोगों की हत्या और खुद के गोली मारकर जान लेने के मामले में नया मोड़ सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी ने जिस युवक से पिस्तौल खरीदकर लाने का जिक्र किया। वह भी युवती का प्रेमी होने का दावा कर रहा है। युवक राकेश का कहना है कि 4 साल से युवती और वो एक-दूसरे से प्रेम करते थे। भानू द्वारा मुझे दो बार धमकाया था। आरोपी ने युवक राकेश के नाम का फंसाने के लिए वीडियो में जिक्र किया। फिलहाल पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया है, मामले में पूछताछ जारी है। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं। दो पिस्टल, जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए। मृतकों के शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला में पोस्टमार्टम के लिए शवों को लाया गया, रविवार सुबह ही चारों शवों का अंतिम संस्कार होगा।

बोड़खी निवासी राकेश हारोड़े (28) ने कहा, 'मैं बिजली और नल फिटिंग का काम करता हूं। बरखा मेरी स्कूल में जूनियर रही। 4 साल से हम एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बरखा और मैं एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। बरखा के पिता नहीं है, भानू ठाकुर उसकी हेल्प करता था। भानू ट्रक ड्राइवर था। जब से बरखा मुझसे बात करती थी, तब से भानू से बरखा ने बात करना बंद कर दिया। भानू ने मुझे दो बार धमकाया था कि तुम बरखा से बात मत करना। वरना पिटाई कर दूंगा। बरखा ने मुझे बताया था कि भानू ने साउथ से पिस्तौल खरीदकर लाया। मैंने कोई पिस्तौल उसे नहीं दी, मेरा झूठा नाम फंसाया है।'

वारदात में युवती के दो प्रेमी सामने आएं। आरोपी भानू ठाकुर ट्रक ड्राइवर (28) था। 22 वर्षीय युवती कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। दूसरा प्रेमी राकेश हारोड़े (28) निवासी बोड़खी बिजली, नल फिटिंग का काम करता है। मृतक लोकेश उर्फ बंटी सोनी (22) युवती के मामा का बेटा और मृतक लकी पिता बसंत पाल (18) पड़ोसी है। वारदात के एक घंटे पहले आरोपी भानू ठाकुर बगैर हथियार के युवती के घर पहुंचा था। युवती के मामा सुदामा सोनी (रेल कर्मी) ने उसे डांटकर भगा दिया था। भानू के घर आने की जानकारी मिलने पर बंटी भी दुकान से घर पहुंच गया। इसी बीच आरोपी भानू दोबारा पिस्तौल लेकर उसके घर पहुंचा।

दरवाजे के पास खड़ी युवती की मां देखते ही उसने पहले गोली चलाई, लेकिन मां ने दरवाजा का पल्ला बाहर की तरफ कर दिया। जिससे गोली उन्हें नहीं लगी और पिस्तौल आरोपी के हाथ से गिर गई। आरोपी सीधे घर में घुस गया और गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। युवती की मां, नानी घर से बाहर की ओर दौड़ी और मदद के लिए आवाज दी। पड़ोस में रहने वाला युवक लकी और अनिकेत बचाव में दौड़े। लकी को गोली लगी, अनिकेत बचकर भाग निकला। घर के भीतर उसने युवती और बंटी की गोली मारने के बाद युवती की मामी को चुपचाप खड़े रहने के लिए कहा। महिला डरकर खड़ी हो गई और फिर उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि युवती की आरोपी भानू और राकेश हारोड़े से दोस्ती थी। भानू नाराज था कि राकेश क्यों बात करता। शनिवार को आरोपी ने घर में घुसकर युवती और दो युवकों पर गोली चलाई। फिर उसने खुद को गोली मार आत्महत्या की। वीडियो में जिक्र होने पर राकेश हारोड़े से थाने लाकर पूछताछ की। राकेश युवती से प्रेम करने की बात कही। हत्या और पिस्तौल के संबंध में जांच कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...