Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, 35 वर्ष पहले कराया था यज्ञ, 35 वर्ष बाद फिर पहुंचे छिंद मंदिर, मंदिर अध्यक्ष को दिया आशीर्वाद।
रायसेन/बरेली, 35 वर्ष पहले कराया था यज्ञ, 35 वर्ष बाद फिर पहुंचे छिंद मंदिर, मंदिर अध्यक्ष को दिया आशीर्वाद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राम जन्म भूमि न्यास के पूर्व अध्यक्ष पहुंचे छींद धाम, भगवान हनुमान जी के किए दर्शन। 35 साल पहले छींद धाम में कराया था यज्ञ, यहीं से राम मंदिर बनाने का लिया था संकल्प। अध्यक्ष बोले इस समय केंन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार है, दोनों सरकारों का संभल और सहयोग राम मंदिर के साथ में लगा हुआ है। अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास के पूर्व अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश शासन से राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री जन्मेजा शरण दास जी महाराज मंगलवार को छींद धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर भगवान हनुमान जी महाराज से आशीर्वाद लिया। आपको बता दें जन्मेेजा शरण दास जी महाराज ने 35 साल पहले छीदं धाम में यज्ञ कराया था और हनुमान जी महाराज सेेे आशीर्वाद लेकर यहीं से राम न्यास अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लेकर निकले थे। लगभग 35 साल बाद गुरु जी आज छीदं धाम पधारे और उनका सपना साकार हुआ है। जन्मेजा शरण दास जी महाराज ने बताया कि राम मंदिर न्यास टीम के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम चल रहा है। हमारे जीवन काल में श्री राम जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा, यही देश के हर व्यक्ति के लिए प्रसंता है। इस समय केंन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार है, दोनों सरकारों का संभल और सहयोग साथ में लगा हुआ है। कांग्रेसी द्वारा राम मंदिर चंदे पर लगाए जा रहे आरोपों पर बोले, राजनीति दृष्टिकोण अलग हो सकते हैं लेकिन राम से अलग ना कांग्रेस है, ना भाजपा, ना सापा सब भारत भूमि की जन्मे हुए हैं। राम जी का ही देश है, राम जी की ही सृष्टि, हम सब राम के हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद