Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
नर्मदा घाटी परियोजनाओं में अंतिम किसान के खेत तक पानी पहुँचे - मुख्यमंत्री चौहान।
नर्मदा घाटी परियोजनाओं में अंतिम किसान के खेत तक पानी पहुँचे - मुख्यमंत्री चौहान।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा घाटी विकास के अंतर्गत निर्मित हो रही सभी परियोजनाओं में अंतिम किसान के खेत तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए मंत्री तथा अधिकारी आवश्यक रूप से क्षेत्र भ्रमण करें। नर्मदा घाटी विकास के लिए किए जा रहे निवेश का शत-प्रतिशत लाभ अर्जित करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जहाँ पाइप से पानी जा रहा है वहाँ के किसानों के खेतों में आ रही समस्याओं का भी सर्वेक्षण किया जाए। किसानों को यदि कोई समस्या है तो उसका तत्काल निराकरण हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पानी के प्रदाय से निश्चित रूप से किसानों का उत्पादन बढ़ेगा। किसानों में पानी और बिजली के शुल्क को जमा कराने के लिए दायित्व बोध विकसित किया जाए। यह जिम्मेदारी किसानों की समितियों को सौंपी जाए। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में आयोजित नर्मदा नियंत्रण मंडल की 70वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा, अध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण तथा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास एवं अपर मुख्य सचिव आई.सी.पी. केसरी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में शहीद भीमा नायक सागर (लोअर गोई) परियोजना को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही बरगी व्यपवर्तन परियोजना की दायीं तट मुख्य नहर को 104 किलोमीटर से 129 किलोमीटर तक स्लीमनाबाद टनल सहित नहर निर्माण के कार्य में समय वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जावर माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य के अनुबंध की समय वृद्धि को भी स्वीकृत किया गया। नियंत्रण मंडल की बैठक में किल्लौद, पामाखेड़ी, भुरलाय, कोदवार और पुनासा विस्तार की ग्रुप माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्य के अनुबंध में समय वृद्धि को भी स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही आईएसपी कालीसिंध उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के सिंचित क्षेत्र में वृद्धि का अनुमोदन प्रदान किया गया।
ओंकारेश्वर में बन रहे शंकर संग्रहालय, स्टेच्यू ऑफ वननैस और अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान के लिए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के ओंकारेश्वर गेस्ट हाऊस को अधोसंरचना सहित संस्कृति विभाग को हस्तांतरित करने का अनुमोदन किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद