Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, आवागमन वाले रास्तों पर झूल रहे विद्युत पोल, 3 वर्ष बाद भी नहीं हटाए जा सके।
रायसेन/बरेली, आवागमन वाले रास्तों पर झूल रहे विद्युत पोल, 3 वर्ष बाद भी नहीं हटाए जा सके।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 3 वर्ष पहले नगर परिषद के माध्यम से 1.6 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर करोड़ों रुपए की लागत से डिवाइडर का निर्माण कार्य करवाया गया था। डिवाइडर के बीच में लगने वाली विद्युत रोशनी के लिए भी ठेका अलग से दिया गया था। डिवाइडर के बीच लगाई गई स्ट्रीट लाइट भी पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है, वही सड़कों के आसपास वह विद्युत पोल जिनसे विद्युत तार तो उतार लिए गए लेकिन विद्युत पोलों को वहां से स्थानांतरित नहीं किया गया। तेज हवा चलने पर अनुपयोगी लगे विद्युत पोल जमीन छूने को बेताब रहते हैं। बेवजह लगे विद्युत पोलों के नीचे वाहन खड़े हुआ करते हैं, ऐसे में अगर विद्युत पोल धराशाई होता है तो लाखों रुपए के वाहनों का नुकसान होगा साथी जनहानि भी हो सकती है।
3 वर्ष पहले लगाए गए विद्युत पोल जो डिवाइडर के बीच में तो लगे हैं लेकिन वह भी उपयोगी साबित नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रो की माने तो ठेकेदार और नगर परिषद की आपसी तालमेल के चलते सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया। समय के साथ अगर जांच होती तो करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आ सकता था, लेकिन आपसी तालमेल और ऊपरी पकड़ के चलते ऐसा हो ना सका। पुराना बस स्टैंड, पिपरिया चौराहा जैसे कई स्थानों पर बेवजह विद्युत पोल लगे हुए हैं जो आड़े टेढ़े हो रहे हैं, कभी भी यह धराशाई हो सकते हैं जिससे बड़ी जनहानि होने की संभावना जताई जा रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद