Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
चोरी के आरोप में 24 साल के युवक को व्यापारियों ने नंगा कर पीटा, हाथ बांधकर सब्जी मंडी में घुमाया; देखे विडियो।
चोरी के आरोप में 24 साल के युवक को व्यापारियों ने नंगा कर पीटा, हाथ बांधकर सब्जी मंडी में घुमाया; देखे विडियो।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चकरपुर सब्जी मंडी में चोरी के आरोप में एक युवक को आढ़तियों ने निर्वस्त्र कर पीटा। इसके बाद भी लोगों का मन नहीं भरा तो उसके हाथ बांधकर पीटते हुए पूरी मंडी में घुमाया गया। हैरान करने वाली बात ये है कि घंटों ये तमाशा चलता रहा वहीं मंडी में बनी पुलिस चौकी के कर्मियों को इस मामले की भनक तक नहीं लगी। रविवार रात वीडियो सामने आने पर सचेंडी थाने में 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो 4 दिन पहले यानी गुरुवार का है। व्यापारियों ने मंडी में लोगों का फल और सब्जी चुराते हुए 24 साल के एक युवक को पकड़ा था। इससे आक्रोशित होकर व्यापारियों ने नंगा करके उसे पीटा। इसके बाद हाथ बांधकर पीटते हुए उसे पूरी मंडी में घुमाया। इतना ही नहीं उसके हाथ-पैर बांधकर ई-रिक्शा से कहीं भेजा और बोला कि इसे गंगा में फेंक दो...। इस दौरान किसी व्यापारी ने ही मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया।
एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह, एएसपी अतुल शुक्ला और सीओ सदर सुशील कुमार दुबे ने चकरपुर मंडी पहुंचकर पड़ताल की है। लेकिन पीड़ित युवक का कुछ पता नहीं चला। व्यापारियों ने पिटाई के बाद युवक का क्या किया और वह कहां गया इस बात की पुलिस जांच कर रही है। एसपी आउटर के आदेश पर मंडी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सचेंडी थाने में मारपीट करने वाले 12 व्यापारियों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट के दौरान व्यापारी वीडियो नहीं बनाने की नसीहत देते भी सुनाई दिए। लेकिन फिर भी किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। एसपी आउटर का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को चिह्नित करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद