Post Top Ad
Monday, July 19, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
शहजाद गोमांस खिलाकर कर रहा था धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, प्रेमजाल मैं फंसाकर 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, दोस्तो से अपने घर मे कराया सामूहिक दुष्कर्म।
शहजाद गोमांस खिलाकर कर रहा था धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, प्रेमजाल मैं फंसाकर 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, दोस्तो से अपने घर मे कराया सामूहिक दुष्कर्म।
उत्तर प्रदेश के बागपत में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ तीन साल से गैंगरेप और धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक उत्पीड़न हो रहा था। प्रेग्नेंट होने पर उसने घरवालों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें बताया कि तीन साल पहले कॉलोनी के दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर उसने टाइल्स लगाने का काम शुरू किया था। तभी उसकी नाबालिग बेटी को शादीशुदा शहजाद ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने घर भी ले जाता था। शुरुआत में तो सब ठीक चला, पीड़िता को लगा कि वह उससे सच में प्यार करता है लेकिन बाद में, शहजाद उसे प्रताड़ित करने लगा। अपने घरवालों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती गोमांस खिलाता और धर्म परिवर्तन के लिए कहता। आरोप है कि उसके घर में ही शहजाद के दोस्त व रिश्तेदारों के लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी शहजाद, उसकी मां व पिता संबंध बनाने पर मजबूर करते थे।
पीड़िता ने दूरी बनानी भी शुरू कर दी थी, लेकिन जब उसे प्रेग्नेंट होने का पता चला तो उसने आरोपी शहजाद को इस बारे में बताया। इस पर आरोपी व उसके परिवार वालों ने अबॉर्शन कराने की भी कोशिश की। पीड़िता के पिता के मुताबिक, विरोध पर जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए कह रहे थे। इस काम में आरोपी शहजाद व उसके परिवार वाले भी शामिल थे। एक बार आरोपी की मां ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया और दुष्कर्म कराया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शहजाद, बिलाल, फरमान, दोस्त समीर और हारून व इनकी मां गुलिस्ता, पिता हारून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहजाद और उसकी मां गुलिस्ता व पिता हारून को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद