रायसेन/देवरी, गर्मी से त्राहि-त्राहि हो रही क्षेत्र की जनता, पूरे दिन में मात्र 4 घंटे रहती है लाइट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 7, 2021

रायसेन/देवरी, गर्मी से त्राहि-त्राहि हो रही क्षेत्र की जनता, पूरे दिन में मात्र 4 घंटे रहती है लाइट।

गर्मी से त्राहि-त्राहि हो रही क्षेत्र की जनता, पूरे दिन में मात्र 4 घंटे रहती है लाइट।

रायसेन/देवरी, गर्मी से त्राहि-त्राहि हो रही क्षेत्र की जनता, पूरे दिन में मात्र 4 घंटे रहती है लाइट।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। इन दिनों देवरी एवं मध्य प्रदेश की जनता भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि हो रही है, लेकिन देवरी क्षेत्र की जनता को भरपूर बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है।  इसका कारण कि प्रतिदिन सुबह 9.00 बजे से शाम के 6.00 बजे तक लाइट का सुधार कार्य किया जाता है। आखिर अधिकारी आए दिन लाइट का सुधार कार्य करते हैं, कभी 33 केवी कभी 11 केवी फॉल्ट बता दी जाती, इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 घंटे  बिजली उपलब्ध कराने की बात करते हैं, लेकिन देवरी क्षेत्र के अधिकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशों की अवहेलना करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ते। लगातार एक महीने से देवरी क्षेत्र की जनता लाइट से काफी परेशान हो चुकी है, लेकिन देवरी क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी कोई भी सही जवाब नहीं देते। जब देवरी क्षेत्र के अधिकारियों से बिजली की समस्या के बारे में पूछा जाता है तो वह एक ही जवाब देते है 33 केवी फॉल्ट है, आखिर कब तक यह समस्या देवरी क्षेत्र की लाखों जनसंख्या को भुगतना पड़ेगी। देवरी क्षेत्र में एक भी जिम्मेदार अधिकारी या कोई भी जनप्रतिनिधि आगे नहीं आता जो लोग समस्या को हल कर सके। बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनिल पुरोहित इस समस्या को बखूबी उठाते रहते हैं, लेकिन वह अकेले क्या कर सकते हैं, जितनी उनकी क्षमता है उतना वह अधिकारियों से बात करते रहते हैं और ज्यादातर लाइट की समस्या को हल करवाते रहते हैं। लेकिन अधिकारियों का रवैया उनके प्रति भी ठीक नहीं है, ज्यादातर अधिकारी तो उनका फोन भी नहीं उठाते। जब एक प्रतिनिधि फोन करता है तो उसका भी फोन उठाना सही नहीं समझते, तो आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आम नागरिकों का फोन अधिकारी कैसे उठाएंगे। कहीं ना कहीं देवरी के अधिकारी अपने आपको तीस मार खा समझने लगते हैं, सुबह से शाम तक यही लगा रहता है कि 1 मिनट के लिए लाइट आती है तो 10 मिनट के लिए लाइट जाती हैं। अधिकारियों से कोई कहने वाला नहीं, क्या देवरी क्षेत्र के अधिकारी अपने आप को सरकार से ऊपर का मान बैठे हैं या फिर उनके ऊपर कोई नेताओं का हाथ रखा है। लेकिन देवरी क्षेत्र की जनता हमेशा मीठी-मीठी बातों में आकर अपने आप का नुकसान करती है। यहां कोई भी विभाग में आप देख ले सारे अधिकारी अपनी मर्जी के मालिक हैं, लेकिन इनसे कोई भी कुछ भी कहने वाला नहीं है। अधिकारियों को किसी का भी डर नहीं, वह तो अपनी मनमर्जी से मालिक है। मन किया तो ऑफिस आते हैं नहीं तो कई हफ्ते ऑफिस से गायब रहते हैं। भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग काफी परेशान हो रहे हैं, लेकिन सुधार कार्य के नाम का सुबह से शाम तक लाइट को बंद रखा जाना आखिर कब तक चलता रहेगा सुधार कार्य, क्या कोई जिम्मेदार नागरिक इसका जवाब देगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...