दरगाह का बड़ा फ़क़ीर दरगाह पर ही कराता है धर्मांतरण, बड़ा फ़क़ीर माँ के साथ मिलकर फ़सात है हिंदू महिलाओं को। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 7, 2021

दरगाह का बड़ा फ़क़ीर दरगाह पर ही कराता है धर्मांतरण, बड़ा फ़क़ीर माँ के साथ मिलकर फ़सात है हिंदू महिलाओं को।

दरगाह का बड़ा फ़क़ीर दरगाह पर ही कराता है धर्मांतरण, बड़ा फ़क़ीर माँ के साथ मिलकर फ़सात है हिंदू महिलाओं को।

  • एक हिंदू महिला को धर्मांतरण करवाकर कर चुका है शादी, दूसरी मुस्लिम पत्नी पर भी 4 हिंदू महिलाओं से मिलवाकर धर्मांतरण कराने का डाल रहा दबाव, स्वम की पत्नी के आरोप।


दरगाह का बड़ा फ़क़ीर दरगाह पर ही कराता है धर्मांतरण, बड़ा फ़क़ीर माँ के साथ मिलकर फ़सात है हिंदू महिलाओं को।

लखनऊ की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने बेंगलुरु में रहने वाले पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसका पति सैयद हसनैन अशरफ और सास शादिया लव जिहाद अभियान चला रहे हैं। ये दोनों गैर मुस्लिम महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। हसनैन बेंगलुरु में एक दरगाह का सज्जादानशीन (दरगाह का बड़ा फकीर) है। उसको धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है। इस काम में उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। महिला ने लखनऊ के इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने उसे धमकाया कि अगर जान बचानी है तो चार गैर मुस्लिम महिलाओं का धर्मांतरण करवाओ। ऐसा न करने पर लंदन में रहने वाले भाई समेत पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे मार-पीटकर घर से निकाल दिया। इंदिरानगर थाना पुलिस ने इस मामले में धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इंदिरानगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित महिला का नाम उम्मे कुलसूम है। वह खुर्मनगर इलाके में रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेंगलुरु में रहने वाला उसका पति सैयद हसनैन अशरफ हिंदू महिलाओं को जाल में फंसाता है। फिर शादी के नाम पर उनका धर्म परिवर्तन कराता है। अशरफ एक दरगाह का सज्जादानशीन है। दरगाह पर हर धर्म के लोग आते हैं, जिसका फायदा उठाकर वह लोगों का ब्रेनवॉश कर मुस्लिम बनाता है। पीड़िता ने यह भी बताया की शादी के कुछ दिनों बाद ही पति उस पर उसकी हिंदू महिला मित्रों से मिलाने का दबाव डालने लगा, विरोध करने पर मारपीट करता। यहां तक धमकी दी कि अगर चार हिंदू महिलाओं को मुस्लिम नहीं बनवाया तो लंदन में रहने वाले तुम्हारे भाई समेत पूरे परिवार को मरवा दूंगा। जब तक चार महिलाओं की व्यवस्था न कर लेना घर मत आना, तब से लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2019 में उसका विवाह अशरफ से हुआ था।

दरगाह का बड़ा फ़क़ीर दरगाह पर ही कराता है धर्मांतरण, बड़ा फ़क़ीर माँ के साथ मिलकर फ़सात है हिंदू महिलाओं को।

पत्नी के गर्भवती होने के ही दौरान आरोपी पति सैयद हसनैन ने रिचा पाहवा नाम की एक युवती से निकाह कर लिया। जिसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम मदिहा रख दिया। पत्नी का आरोप है कि मदिहा का अपनी दरगाह पर आने वाले और लोगों की तरह ब्रेनवॉश कर उससे भी देश विरोधी गतिविधियां कराने लगा है। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद से ही सास शादिया हिंदू महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें मुस्लिम बनवाने का दबाव डालने लगी, विरोध पर दहेज की मांग शुरू कर दी। गर्भवती होने पर भ्रूण परीक्षण कराया। बेटी के बारे में जानकारी होने पर गर्भपात कराने या उसके पालन पोषण के लिए 25 लाख मायके से लाने को कहा। इस पर लंदन में नौकरी करने वाले भाई ने 7.50 लाख रुपए भेज कर बेटी की जान बचाई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...