5 हजार रुपए में 15 साल के लड़के की मां बनी एक दिन की दुल्हन, दूल्हे से ठगे 90 हजार रुपए, महिला दुल्हन के जोड़े में छत से कूदकर भाग रही थी तभी गश्त कर रही पुलिस पकड़कर ले आई थाने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

5 हजार रुपए में 15 साल के लड़के की मां बनी एक दिन की दुल्हन, दूल्हे से ठगे 90 हजार रुपए, महिला दुल्हन के जोड़े में छत से कूदकर भाग रही थी तभी गश्त कर रही पुलिस पकड़कर ले आई थाने।

5 हजार रुपए में 15 साल के लड़के की मां बनी एक दिन की दुल्हन, दूल्हे से ठगे 90 हजार रुपए, महिला दुल्हन के जोड़े में छत से कूदकर भाग रही थी तभी गश्त कर रही पुलिस पकड़कर ले आई थाने।

5 हजार रुपए में 15 साल के लड़के की मां बनी एक दिन की दुल्हन, दूल्हे से ठगे 90 हजार रुपए, महिला दुल्हन के जोड़े में छत से कूदकर भाग रही थी तभी गश्त कर रही पुलिस पकड़कर ले आई थाने।

भिंड। गोरमी में 4 लोगों ने शादी के नाम पर दिव्यांग से 90 हजार रुपए ठग लिए, गिरोह में महिला भी शामिल है। आरोपियों ने रुपए लेकर शादीशुदा महिला से विवाह करवा दिया। फेरे, वरमाला और आशीर्वाद जैसी सभी रस्में हुईं। महिला शादी वाली रात ही दुल्हन के जोड़े में छत के रास्ते कूदकर भाग गई। बाहर सड़क पर पुलिस मिल गई, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कचनार रोड वार्ड क्रमांक- 3 में रहने वाले सोनू (29) पुत्र रमेश चंद्र जैन एक पैर से दिव्यांग है। इस कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। उसके दूसरे भाइयों की गृहस्थी बस गई थी। सोनू अब तक कुंआरा था। साेनू का संपर्क ग्वालियर में समाधिया कॉलोनी के रहने वाले ऊदल खटीक से हुआ। ऊदल ने शादी के लिए एक लाख रुपए खर्च आने की बात कही। मोल-भाव के बाद 90 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। 27 जुलाई को ऊदल तीन साथी जितेंद्र रत्नाकर निवासी जनकगंज, अरुण खटीक निवासी भितरवार और एक अन्य के साथ आए। इस दौरान वह 40 वर्षीय महिला अनीता को भी लाए, ऊदल 90 हजार रुपए लेकर चला गया। वहीं, अनीता और दो साथी वहीं रुक गए। इसके बाद दिनभर गाना-बजाना चला। शादी की रस्में पूरी की गईं, दोनों की शादी कर दी गई।


अनीता ने जितेंद्र को अपना भाई और अरुण को रिश्तेदार बताया। दोनों ने कहा, हमें रात में रुकना है, सुबह चले जाएंगे। उन्होंने घर के बाहर सोने की इच्छा जताई। रात करीब 12 बजे अनीता ने सोनू से कहा, मेरी तबीयत ठीक नहीं है। छत पर जाना चाहती हूं, यह कहकर वो छत पर चली गई। इस दौरान सभी लोग सो रहे थे। अनीता छत के रास्ते टीन की चादर पर कूदकर उतरने लगी। वह नीचे सो रहे दो साथियों के साथ भागने की फिराक में थी। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अनीता ने पुलिस को बताया, वह पहले से शादीशुदा है। उसने पति से तलाक ले लिया, उसका 15 साल का बेटा भी है। उसे एक दिन की दुल्हन बनने के 5 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसी तरह, 5-5 हजार मिलने की बात आरोपी जितेंद्र और अरुण द्वारा बताई जा रही हैं। थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है, गिरोह के दो युवक व महिला को पकड़ लिया है, दो आरोपी फरार हैं, ऊदल मास्टरमाइंड अभी फरार है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...