60 यात्रियों से भरी चलती बस बनी बर्निंग बस, ड्राइवर-कंडक्टर छोड़कर भागे; क्लिक कर जानें पूरी खबर, देंखे वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 5, 2021

60 यात्रियों से भरी चलती बस बनी बर्निंग बस, ड्राइवर-कंडक्टर छोड़कर भागे; क्लिक कर जानें पूरी खबर, देंखे वीडियो।

60 यात्रियों से भरी चलती बस बनी बर्निंग बस, ड्राइवर-कंडक्टर छोड़कर भागे।


60 यात्रियों से भरी चलती बस बनी बर्निंग बस, ड्राइवर-कंडक्टर छोड़कर भागे; क्लिक कर जानें पूरी खबर, देंखे वीडियो।

उत्तरप्रदेश। इटावा में एक चलती प्राइवेट बस में अचानक आग गई, देखते-देखते पूरी बस आग के गोले में बदल गई। बस को लपटों से घिरा देख ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले। चीख-पुकार के बीच यात्रियों ने मदद के लिए किसी को आता न देख खुद ही जैसे-तैसे खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। बस में 60 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। आगरा-कानपुर हाइवे पर इटावा के जसवंत नगर में यह हादसा हुआ। यहां सराय भूपत रेलवे क्रॉसिंग के पास सागर ढाबे के सामने रात दो बजे के करीब बस में अचानक आग लग गई। बस 60 यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। सड़क पर दौड़ती बस में पहले तो चिंगारी उठी। फिर धीरे-धीरे आग तेज होने लगी तो ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोक दी। आग की लपटें तेज हुईं तो यात्रियों को बस में फंसा छोड़कर ड्राइवर कंडक्टर दोनों भाग निकले।


बस में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी जद में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि राजस्थान नंबर की यह प्राइवेट बस मदारीपुर से कानपुर होते हुए दिल्ली की ओर जा रही थी। बस का टायर गर्म होने के कारण चिंगारियां निकली जिससे आग लग गई। हालांकि, इस घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन कुछ लोगों का सामान जलकर राख हो गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...