Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
माँ हुई प्लेटफॉर्म पर बेहोश तो 2 साल की बच्ची दूर प्लेटफॉर्म पर खड़ी RPF महिला कांस्टेबल की उंगली पकड़कर लायी माँ के पास, मार्मिक खबर जाने यहां क्लिक कर।
माँ हुई प्लेटफॉर्म पर बेहोश तो 2 साल की बच्ची दूर प्लेटफॉर्म पर खड़ी RPF महिला कांस्टेबल की उंगली पकड़कर लायी माँ के पास, मार्मिक खबर जाने यहां क्लिक कर।
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक महिला प्लेटफार्म पर बेहोश हो गई, यह देख उसकी दो साल की बच्ची रोने लगी। उसने मां को झकझोरा कि शायद अब वह उठ जाए, महिला बेसुध पड़ी रही। थोड़ी देर बाद बच्ची की नजर कुछ दूरी पर खड़ी RPF की महिला कांस्टेबल पर पड़ी। उसने अपने नन्हे कदमों को आगे बढ़ाते हुए कांस्टेबल की अंगुली को पकड़ लिया, यह देख RPF कर्मी हैरान रह गए। कुछ देर के लिए उन्हें समझ में नहीं आया कि बच्ची क्या कहना चाहती है ? रोते-बिलखते हुए बच्ची महिला कांस्टेबल की अंगुली पकड़कर उसे खींच रही थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल उसके पीछे-पीछे चल पड़ी। जब कांस्टेबल प्लेटफार्म पर बेहोश पड़ी महिला के पास पहुंची तो उसे मामला समझने में देर नहीं लगी। तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यह पूरा मामला सुबह करीब 8 बजे का है, महिला की उम्र करीब 30 साल होगी। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। उसके पास एक 6 माह का बच्चा था और दो साल की बेटी थी। मासूम बेटा अपनी मां के ऊपर लेटा हुआ था। महिला कांस्टेबल ने तुरन्त इसकी सूचना GRP को दी, GRP ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। GRP इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। वह प्लेटफार्म नम्बर 5 पर प्लेटफार्म चेंज करने वाली सीढ़ियों के पास बेहोश मिली थी। उसके बारे में जानकारी करने की कोशिश की जा रही है। बच्चों के बारे में GRP ने चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम को सूचना दी है। फिलहाल जीआरपी बच्चों की देखभाल कर रही है। महिला के होश आने के बाद उसके परिवार के बारें में जानकारी मिलेगी। इसके अनुसार GRP कार्रवाई करेगी। फिलहाल बच्ची और उसकी मां के प्रति ममता की चर्चा जोरों पर है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद