9 साल की मासूम के पापा के दोस्त शाहरुख ने मासूम से की हैवानियत, बोला किसी को मत बताना 50 रु दूंगा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 5, 2021

9 साल की मासूम के पापा के दोस्त शाहरुख ने मासूम से की हैवानियत, बोला किसी को मत बताना 50 रु दूंगा।

9 साल की मासूम के पापा के दोस्त शाहरुख ने मासूम से की हैवानियत, बोला किसी को मत बताना 50 रु दूंगा। 


9 साल की मासूम के पापा के दोस्त शाहरुख ने मासूम से की हैवानियत, बोला किसी को मत बताना 50 रु दूंगा।

ग्वालियर में एक 9 साल की मासूम पर उसके ही पापा के दोस्त ने नीयत खराब कर दी। घर पर अकेली मासूम से अंकल ने दुष्कर्म किया, जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने कहा कि किसी को कुछ बताना नहीं 50 रुपए दूंगा। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है, रात 10 बजे मां घर लौटी तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद सोमवार सुबह परिवार थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपी अंकल शाहरूख हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल वह गिरफ्तार नहीं हुआ है। बहोड़ापुर के ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-6 के पास तस्सल वाली फैक्ट्री में एक परिवार मजदूरी करता है, मजदूर के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र 9 साल है, इसी फैक्ट्री में शाहरूख पुत्र अबुहुसैन काम करता है। साथ काम करने के कारण वह घर भी आता जाता था, बच्चे उसे अंकल कहते थे। रविवार को युवक अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर चार बच्चे अकेले थे, दोपहर करीब 12 बजे शाहरूख अंकल घर पहुंचे। बच्चे उसे जानते थे इसलिए अंदर आने दिया। इसके बाद शाहरूख ने 10 रुपए देकर तीन बच्चों को बाजार चॉकलेट लेने भेज दिया, जबकि मजदूर की 9 साल की बेटी को उठाकर बाथरूम में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद मासूम सब सहती रही।

गंदा काम करने के बाद आरोपी शाहरूख जाते समय बच्ची को यह कहकर गया कि किसी को कुछ बताना नहीं। किसी को कुछ नहीं बताएगी तो वह उसे 50 रुपए देगा। इसके बाद वह भाग गया, इसी समय उसके भाई बहन बाजार से घर लौट आए। रात करीब 10 बजे मासूम की मां-पिता घर लौटे। मां ने देखा कि तीन बच्चे तो ठीक है, लेकिन बड़ी बेटी घबरा रही है। उसके पास जाकर बात की तो वह दर्द से कराह रही थी। मासूम पर पड़ोसी अंकल ने जो हैवानियत दिखाई थी उससे उसे पीड़ा हो रही थी। मां के पूछने पर पीड़ित मासूम ने पूरी बात बता दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना में की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी अभी फरार है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...