Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, भारतीय किसान यूनियन ने मूंग खरीदी केंद्रों पर तुलाई ना होने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/देवरी, भारतीय किसान यूनियन ने मूंग खरीदी केंद्रों पर तुलाई ना होने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। भारतीय किसान यूनियन की इकाई देवरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी को ज्ञापन दिया एवं ज्ञापन में कहा गया है कि देवरी रेवा वेयरहाउस में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। सर्वेयर द्वारा किसानों को बार-बार परेशान किया जा रहा है। कहीं नहीं कहीं धूल-मिट्टी बता कर किसानों के मूंग नहीं खरीदी जा रही है। वही किसानों का कहना है कि सरकार की मंशा हम किसानों को समझ में नहीं आ रही, आखिर किसानों के साथ ऐसा बर्ताव सरकार के द्वारा क्यों किया जा रहा है। बारिश के कारण थोड़ी बहुत मूंग में नमी तो आ ही जाती है, लेकिन सरकार के द्वारा किसानों को कोई ना कोई बहाना बनाकर परेशान किया जा रहा है। वहीं भारतीय किसान यूनियन इकाई देवरी ने कहा है कि अगर सरकार किसानों के साथ इसी तरह का बर्ताव करती रहेगी तो किसान सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे एवं चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी। वहीं किसान यूनियन के पदाधिकारी संतोष रघुवंशी का कहना है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्ता में नहीं थे, जब कहा था कि मैं अगर सत्ता में होता तो किसानों के खेत की मिट्टी भी खरीदें लेता लेकिन अब शिवराज शायद चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री है तो फिर किसानों की मूंग तुलाई क्यों नहीं की जा रही, क्यों किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो किसान सरकार की ईट से ईट बजा कर रख देगी। वही कुछ किसानों का कहना है कि जब सरकार ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के विधायक खरीदे थे तो उस समय विधायकों में नमी नहीं देखी गई, सरकार बनाते समय क्या विधायकों को देखा परखा नही गया था। फिर हमारी मूंग को बार-बार क्यों देखा जा रहा है एवं बार-बार क्यों जांच की जा रही है, इसमें तो सरकार की मंशा पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। अगर मध्य प्रदेश सरकार एक हफ्ते के अंदर किसानों की सारी मूंग नहीं खरीदती है तो मजबूरन किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा एवं उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कमजोर ना समझे एवं किसानों की परीक्षा ना लें, अगर किसान जाग गया तो सरकार मिनटों में उखाड़ फेंकेगा। ज्ञापन देने वालों में सभी किसान नेता उपस्थित रहे जिसमे जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, संतोष रघुवंशी, वीरेंद्र सिंह राजपूत, परसोत्तम रघुवंशी, घनश्याम लोधी, जितेंद्र रघुवंशी, प्रताप सिंह लोधी, बबलू रघुवंशी, बलवंत रघुवंशी, अशोक लोधी, महिपाल गगोलियां, इरशाद खान एवं सभी संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद