Post Top Ad
Wednesday, July 28, 2021
Home
छिंदवाड़ा
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
दुष्कर्म की पीड़िता थाने में आई थी शिकायत करने, दर्द हुआ तो थाने में ही महिला टीआई और स्टाफ ने कराई डिलीवरी।
दुष्कर्म की पीड़िता थाने में आई थी शिकायत करने, दर्द हुआ तो थाने में ही महिला टीआई और स्टाफ ने कराई डिलीवरी।
छिंदवाड़ा। शहर के कुंडीपुरा थाने में 14 साल की नाबालिग को प्रसव पीड़ा हाेने लगी। नाबालिग दुष्कर्म की शिकायत करने आई थी, थाने में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी पीड़िता को थाने के खाली कमरे में ले गईं और महिला स्टाफ की मदद से प्रसव कराया। नाबालिग और बच्चा दोनों ठीक हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया के मुताबिक एक 14 साल की नाबालिग दुष्कर्म की शिकायत कराने कुंडीपुरा थाने आई थी, तभी उसके पेट में दर्द उठ गया। थाने में ही महिला कांस्टेबल और एक काम करने वाली महिला की मदद से कमरे में ले जाकर उसका प्रसव कराया। प्रसव के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शिकायत लेकर आई पीड़िता ने बताया था कि उसी के गांव के आकाश पुत्र सुनील युवनाती ने शादी का झांसा दिया था। इसमें वह फंस गई और वह दबाव बनाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी आकाश उसे 9 महीने से शादी की बात कहकर थाने आने से रोक रहा था। तीन दिन पहले वह शादी से मुकर गया, इसके बाद पीड़िता थाने आई थी। थाना प्रभारी पूर्व चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आकाश को हिरासत में ले लिया है। उस पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags
# छिंदवाड़ा
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
छिंदवाड़ा,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद