Post Top Ad
Wednesday, July 28, 2021
Home
अपराध
उज्जैन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
पति के निधन के बाद सौतन आपस में झगड़ीं, पति की प्रॉपर्टी को लेकर पहली बीवी और उसके बच्चों ने दूसरी बीवी और उसकी बेटी पर किया जानलेवा हमला।
पति के निधन के बाद सौतन आपस में झगड़ीं, पति की प्रॉपर्टी को लेकर पहली बीवी और उसके बच्चों ने दूसरी बीवी और उसकी बेटी पर किया जानलेवा हमला।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में पति की प्रॉपर्टी को लेकर दो पत्नियां और उनके बच्चों में झगड़ा हो गया। पहली बीवी, उसके बेटों और भाई ने दूसरी बीवी और उसकी बेटी की घर में घुसकर पिटाई की। घर में मौजूद जेठ-जेठानी और उनके बच्चों पर मिर्च पाउडर फेंककर लाठियों से पीटा, ईंट-पत्थर बरसाए। घटना नरवर थानाक्षेत्र के पालखनंदा गांव की है। सोमवार देर रात की घटना का वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा नरवर थाने पहुंचे। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई। पालखनंदा के ओमप्रकाश ने दो शादियां की थीं, 3 महीने पहले उसका निधन हो गया। तब से दूसरी पत्नी पवित्रा बाई, बेटी शिवानी के साथ जेठ भीमसेन चौहान के घर में रह रहे हैं। देर रात ओमप्रकाश की पहली बीवी श्यामु बाई, अपने दोनों बेटों, भाई सरदार के साथ भीमसेन के घर पहुंची। घर में मौजूद मां-बेटी और दूसरे लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों मां-बेटी के अलावा जेठ भीमसेन, माया चौहान, सचिन और रवि घायल हो गए। झगड़े की वजह ओमप्रकाश के निधन के बाद 40x80 का मकान और सवा बीघा जमीन है। दोनों पत्निया और उनका परिवार घर-जमीन पर अपना हक जता रहे हैं।
Tags
# अपराध
# उज्जैन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
उज्जैन,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद