Post Top Ad
Saturday, July 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
मंत्री सारंग ने स्व. के.एन. प्रधान और स्व. शीतला सहाय को किया नमन।
मंत्री सारंग ने स्व. के.एन. प्रधान और स्व. शीतला सहाय को किया नमन।
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज बाणगंगा स्थित स्व. के.एन. प्रधान तिराहे पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में स्व. के.एन. प्रधान और स्व. शीतला सहाय को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सारंग ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि समाज सेवा में इनका अभूतपूर्व योगदान रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्व. प्रधान एक अजातशत्रु के रूप में जाने जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का कैंसर अस्पताल स्व. सहाय के सेवा भाव का अद्वितीय उदाहरण है। सारंग ने कहा कि दोनों पुण्य आत्माओं के व्यक्तित्व और कृतित्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया है। अन्य वक्ताओं ने भी स्व. प्रधान एवं स्व. सहाय का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पद चिन्हों पर चलने और जनसेवा करने का संकल्प लिया। स्व. के एन प्रधान स्मृति आयोजन समिति द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद