योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले का बेहतर प्रदर्शन हो - राज्य मंत्री परमार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 17, 2021

योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले का बेहतर प्रदर्शन हो - राज्य मंत्री परमार।

योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले का बेहतर प्रदर्शन हो - राज्य मंत्री परमार।

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति से करेंगे नये भारत का निर्माण, प्रभारी मंत्री परमार ने झाबुआ जिले की योजनाओं की की समीक्षा।

योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले का बेहतर प्रदर्शन हो - राज्य मंत्री परमार।

भोपाल। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करें। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करें, साथ ही पात्रों को समय पर लाभ मिले ऐसी व्यवस्था करें। यह निर्देश स्कुल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री एवं झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में झाबुआ जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। परमार ने कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। गुणवत्ता में कमी या कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई शिक्षा नीति से नये भारत का निर्माण करेंगे, इसके लिए नवीन शिक्षा व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है। परमार ने कहा कि बिजली के बिलों संबंधी शिकायतों का विद्युत विभाग द्वारा यथोचित निराकरण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। बैठक में आपात स्थिति से निपटने के लिए करें समुचित प्रबंध करें। बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पीपीटी के माध्यम से जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

राशन वितरण व्यवस्था रहे सुचारू और दुरुस्त

प्रभारी मंत्री परमार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में राशन वितरण व्यवस्था सुचारू और दुरुस्त रहे। इससे संबंधित शिकायतों अथवा समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाए। सरकार शीघ्र ही पैकिंग बैग में राशन वितरण की व्यवस्था प्रारंभ कर रही है। मनरेगा की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री परमार ने जिले में रोजगार की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। सामाजिक सहायता योजनाओं की समीक्षा के दौरान परमार ने कहा कि कोई भी हितग्राही सामाजिक सहायता योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

प्रभारी मंत्री परमार ने जिले में कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 चिकित्सकों को सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की। परमार ने कोविड वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शीघ्र ही जिले में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास हों कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के भी जिले में बेहतर प्रबंध रहें, ताकि अचानक संक्रमण की स्थिति परिलक्षित होने पर समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जा सके। जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता के भी पर्याप्त प्रबंध रहें। जिले में पर्याप्त चिकित्सकों की पदस्थापना के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

पात्रों को ही मिले आवास योजना का लाभ

प्रभारी मंत्री परमार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना एवं जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभ दिलाया जाएं।

पुलिस आनंद वाटिका का किया शुभारंभ

मंत्री इन्दर सिंह परमार ने पुलिस लाइन में पुलिस कल्याण कार्यों के तहत तैयार किए गए पुलिस आनंद वाटिका का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को वाटिका की सुविधा उपलब्ध होने की बधाई दी। इस दौरान परमार ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट का वितरण भी किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...