होसंगबाद, सोनाबाबू-सोनाबाबू मैरिज गार्डन के गेट पर चिल्लाती रही प्रेमिका, युवक ने मंडप में बैठ कर ली किसी और से शादी, भोपाल से होशंगाबाद पहुंची थी युवती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 9, 2021

होसंगबाद, सोनाबाबू-सोनाबाबू मैरिज गार्डन के गेट पर चिल्लाती रही प्रेमिका, युवक ने मंडप में बैठ कर ली किसी और से शादी, भोपाल से होशंगाबाद पहुंची थी युवती।

सोनाबाबू-सोनाबाबू मैरिज गार्डन के गेट पर चिल्लाती रही प्रेमिका, युवक ने मंडप में बैठ कर ली किसी और से शादी, भोपाल से होशंगाबाद पहुंची थी युवती।


होसंगबाद, सोनाबाबू-सोनाबाबू मैरिज गार्डन के गेट पर चिल्लाती रही प्रेमिका, युवक ने मंडप में बैठ कर ली किसी और से शादी, भोपाल से होशंगाबाद पहुंची थी युवती।

होशंगाबाद शहर के एक निजी मैरिज गार्डन में प्रेमी की शादी समारोह में पहुंचकर एक युवती ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख मैरिज गार्डन के गेट को बंद कर दिया गया। युवती बार-बार बाबू-सोना कहकर रोते हुए अपने प्रेमी दूल्हे को पुकारती रही। वह बार-बार गेट को धक्का देती रही, लेकिन गार्ड और युवक के परिवार वालों ने उसे हटा दिया। करीब आधे घंटे तक मैरिज गार्डन के सामने युवती का हंगामा चलते रहा। हंगामे की सूचना पर कोवताली थाने से महिला एसआई श्रद्धा राजपूत और पुलिसकर्मी मैरिज गॉर्डन पहुंचे। उन्होंने युवती को गाड़ी में बैठाकर हंगामा करने की वजह जानी। युवती ने कहा कि प्रेमी और वो 3 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे, अब बिना बताएं चुपके से किसी ओर से शादी कर ली।


एसआई ने युवती से कहा कार्रवाई कराना चाहती तो शिकायत करो, लेकिन युवती ने एफआईआर या किसी भी प्रकार की शिकायत करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती अपने परिचित युवक के साथ बाइक से भोपाल लौट गई। युवती मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। जिस युवक की शादी में उसने हंगामा किया, वो होशंगाबाद जिले के एक गांव का रहने वाला है। दोनों भोपाल में निजी कंपनियों में काम करते हैं। युवती का कहना था कि दोनों 3 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। प्रेमी से पूछती थी कि तुम्हारी किसी और से शादी होने वाली है तो कहता था कि सोना-बाबू शादी किसी ओर से नहीं करूंगा, लेकिन चुपके से उसने गुरुवार रात को शादी कर ली।

इनका कहना है...

युवती कानपुर की रहने वाली है, जो भोपाल में रह रही है। युवक को 3 साल से जानती है, उसने कोई शिकायत नहीं की इसलिए काेई कार्रवाई नहीं की गई।
श्रद्धा राजपूत, एसआई, कोतवाली थाना होशंगाबाद

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...