Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
बौखला गए दरोगाजी, अपना मोबाइल बंद कर बैठे थे तो झगड़े की सूचना लोगों ने डायल 100 पर दी।
बौखला गए दरोगाजी, अपना मोबाइल बंद कर बैठे थे तो झगड़े की सूचना लोगों ने डायल 100 पर दी।
सहरसा में गुरुवार को नौहट्टा थानेदार का मोबाइल स्विच ऑफ आने पर लोगों ने 100 नंबर डायल कर दिया। थानेदार को अधिकारियों ने समझाया। फटकार लगने के बाद थाने से बौखलाया दारोगा मौके पर पहुंचा और लोगों पर बिफर गया। 100 नंबर क्यों डायल किया ? 100 मीटर की दूरी पर थाना नहीं पहुंच सके, जो 100 नंबर डायल कर दिया। यह कहते हुए दारोगा पूरी तरह से भड़क गया। पीड़ित ने जब कुछ कहने की कोशिश की तो दबंगई पर उतर आया। धक्कामुक्की करने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगा। दारोगा की इस बौखलाहट को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। नवहट्टा थाना क्षेत्र के बाराही गांव ये वीडियो है, जिसमें नवहट्टा थाना के दरोगा उदय नाथ शर्मा, हाटी पंचायत के बाराही में पीड़ित के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह 100 नंबर डायल करने पर थानेदार को क्लास लगी है, किस तरह वह बौखला गया है। वीडियो में वह कहता है कि तुमलोग को डायल- 100 समझ में आता है ? क्यों कर दिया नंबर डायल ? थाना नहीं देखा हुआ है क्या ? जब पीड़ित अपनी बात रखना चाहता है तो दारोगा गाली-गलौज करने लगता है। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी करने लगता है।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि 4 जुलाई को दो पड़ोसी में जमकर मारपीट हो रही थी। इसी बीच एक अन्य ग्रामीण राहुल बीच-बचाव करने पहुंच गया तो एक गुट के लोग उससे ही उलझ पड़े। इसके बाद लोग उसे मारने पर उतारू हो गए। तब राहुल ने स्थानीय थाना के सरकारी नंबर पर फोन कर दिया। मामला शांत कराने के लिए उसने थानेदार को कॉल तो किया, लेकिन नंबर बंद था। नवहट्टा थाना का सरकारी मोबाइल स्विच ऑफ था, जिसके बाद उसने आनन-फानन में 100 नंबर डायल कर किया। नंबर पटना पुलिस कंट्रोल रूम लग गया, जहां उसकी शिकायत भी दर्ज कर ली गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद