Post Top Ad
Monday, July 12, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
राजस्थान
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जा रही महिला के कपड़े खींचने का प्रयास, बचाने आये भाजपा नेताओं पर भी लाठी भांजी, कृषि बिल का विरोध करने आये थे लोग।
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जा रही महिला के कपड़े खींचने का प्रयास, बचाने आये भाजपा नेताओं पर भी लाठी भांजी, कृषि बिल का विरोध करने आये थे लोग।
श्रीगंगानगर। पदमपुर में रविवार को हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने यहां न केवल जिला प्रभारी को बैठक में जाने से रोक दिया, बल्कि पुलिस व भाजपा नेताओं के साथ जमकर धक्का-मुक्की की। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक महिला नेता को धक्का दिया, उसके कपड़े खींचने की कोशिश की, बचाने आए स्थानीय भाजपा नेता को डंडे मारे। ये लोग केंंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध करते हुए यहां भाजपा कार्य समिति की बैठक स्थल के बाहर प्रदर्शन करने आए थे। किसान संघों के संयुक्त मोर्चा और कम्युनिस्ट नेताओं की अगुआई में यह प्रदर्शन किया गया था। लोकतांत्रिक प्रदर्शन की दुहाई देते-देते ये नेता इतने उग्र हो गए कि उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। असल में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ यह महिला कार्यकर्ता भी यहां बैठक में पहुंची थीं। जब अंदर प्रवेश करने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घेर लिया। पुलिस पहले से यहां मौजूद थी, पुलिस ने जब इन्हें संरक्षण देने की कोशिश की तो काले झंडे दिखा रहे युवक आगे आ गए और इनमें से कुछ ने झंडों को लपेट लिया और फिर डंडा दिखाया। मारने के इशारे से बात और बिगड़ती दिखी, लेकिन जब महिला कार्यकर्ता को धक्का दिया गया, तो तनातनी बढ़ गई। भाजपा नेताओं को प्रवेश नहीं कराने की जिद को लेकर प्रदर्शनकारियों ने महिला का हाथ पकड़कर खींचा, कपड़े खींचने की कोशिश की। अस्त-व्यस्त स्थितियों के बीच जैसे-तैसे महिला को उग्र प्रदर्शनकारियों के बीच से बचाया गया। इस दौरान झंडे के डंडे से बचाने वाले भाजपा नेता पर वार भी कर दिया। ये लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते भी सुनाई दिए।
बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद जब जिला प्रभारी व नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई पुलिस संरक्षण में यहां पहुंचे तो किसान बिलों का विरोध करने वालों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। श्रीगंगानगर फल सब्जी उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष अमरसिंह व माकपा नेता श्याेपत मेघवाल इनकी अगुआई कर रहे थे। जिला प्रभारी गाड़ी से उतरकर जब आगे बढ़े तो किसानों ने उन्हें रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने बचाया तो काफी तनातनी बढ़ गई। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे भड़क गए और खींचतान पर उतारू हो गए। पुलिस ने संयम बरतते हुए भाजपा पदाधिकारियों को एक तरफ किया और प्रवेश कराने का फैसला टाला। करीब एक घंटे बाद उन्हें पीछे के गेट से प्रवेश कराया गया, करीब एक घंटे के व्यवधान के बाद बैठक फिर शुरू हो पाई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद