शर्माशर: पति ने लिया कर्जा नहीं चुका पाया तो पत्नी को बेचा, पत्नी ने खरीददारों के साथ जाने से किया मना तो पति, सास-ससुर ने कुए मैं फेंका, जाने कैसे बची महिला की जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 12, 2021

शर्माशर: पति ने लिया कर्जा नहीं चुका पाया तो पत्नी को बेचा, पत्नी ने खरीददारों के साथ जाने से किया मना तो पति, सास-ससुर ने कुए मैं फेंका, जाने कैसे बची महिला की जान।

शर्माशर: पति ने लिया कर्जा नहीं चुका पाया तो पत्नी को बेचा, पत्नी ने खरीददारों के साथ जाने से किया मना तो पति, सास-ससुर ने कुए मैं फेंका।


शर्माशर: पति ने लिया कर्जा नहीं चुका पाया तो पत्नी को बेचा, पत्नी ने खरीददारों के साथ जाने से किया मना तो पति, सास-ससुर ने कुए मैं फेंका, जाने कैसे बची महिला की जान।
प्रतीकात्मक फोटो

गुना। जिले में झगड़ा प्रथा की आड़ में युवक ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी को ही बेच दिया। युवक खरीदारों से पहले ही 50 हजार कर्ज ले चुका था, पत्नी को उन्हें सौंपने पर और रुपए मिलने थे। जब पत्नी ने खरीदारों के साथ जाने से इनकार किया तो उसकी जान लेने की कोशिश की गई। सास-ससुर और पति ने उसे कुएं में फेंक दिया, गांव के चौकीदार ने उसे बचाया। महिला के पिता पुलिस लेकर गांव पहुंचा तो उसकी जान बची। घटना गुना के मृगवास थाना क्षेत्र के गांव सगोरिया की है। महिला का मायका चांचौड़ा थाना क्षेत्र के गांव कुलम्बे में है, उसकी शादी बचपन में ही सगोरिया निवासी गोपाल गुर्जर से हो गई थी। 5 साल पहले ही वह बालिग होने पर ससुराल पहुंची थी, सब कुछ ठीक चल रहा था।

महिला ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे उसके पति से मिलने घर पर 3 व्यक्ति आए, जिन्हें वह नहीं जानती है। पति ने महिला से कहा कि तुम इनके साथ चली जाओ। इस बात को लेकर उसने झगड़ा किया तो दोनों कमरे में जाकर सो गए। महिला ने बताया कि उसके पति ने बुधवार सुबह कहा कि खेत पर चली जा। खेत पर पहुंची तो वहां वही 3 संदिग्ध व्यक्ति मिले, साथ ही चलने को कहने लगे। पति भी खेत पर पहुंचा, वहां पर सास-ससुर भी थे, तीनों ने कहा कि इनके साथ जाना ही पड़ेगा।

महिला का कहना है कि पति के खेत के पास ही दूसरा खेत है। उस खेत के कुएं में उसे पति, सास और ससुर ने फेंक दिया। यह सब कुछ चौकीदार और उसकी पत्नी ने देखा तो कुएं से महिला को निकाला। ग्रामीण समझाने पहुंचे तो उन्हें भी धमकी दी और मुझे घर से नहीं निकलने दिया। महिला के पिता नारायण गुर्जर ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने कॉल कर बेटी के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी तो वह मृगवास थाने से पुलिस लेकर पहुंचे, तब जाकर बेटी को लेकर आए। पुलिस के पहुंचने पर पति भाग गया। इस मामले में रविवार को पुलिस में महिला ने सुसराल वालों के खिलाफ शिकायत की है।

महिला को बेचे जाने के पीछे झगड़ा प्रथा की बात सामने आ रही है। राजगढ़ और गुना के कुछ इलाकों में यह परंपरा आज भी जारी है। जब शादीशुदा महिला पति को छोड़कर जाती है तो इसमें अच्छी खासी रकम पति को मिलती है। इसी प्रथा की आड़ में महिलाओं को बेचा जाता है। मृगवर थाना प्रभारी सीपी दीक्षित ने बताया की महिला ने आवेदन दिया है, उसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...