रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही करती रही है राष्ट्रहित एवं समाज हित के कार्य। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 10, 2021

रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही करती रही है राष्ट्रहित एवं समाज हित के कार्य।

विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही करती रही है राष्ट्रहित एवं समाज हित के कार्य।

रायसेन/सिलवानी, विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही करती रही है राष्ट्रहित एवं समाज हित के कार्य।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी के द्वारा विद्यार्थी परिषद के 73वाँ स्थापना दिवस एवं 9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह आलोक रघुवंशी मौजूद रहे। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित स्थापना दिवस के उपलक्ष पर संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया जिसमें अलग-अलग कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी की गई। कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि समाज के अलग-अलग क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद के द्वारा कोरोना महामारी में कई सेवा कार्य चलाएं, वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्हित के कार्य लगातार विद्यार्थी परिषद के माध्यम से किए जा रहे हैं। हर समस्या को सुलझाने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संघर्ष करके हमेशा से ही आगे रहे हैं। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संयम सराठे एवं अनिल साहू ने बताया कि 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन का पंजीकरण हुआ जिसकी वास्तविकता हम सभी लोगों के सामने हैं। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विद्यार्थी परिषद लगातार काम करती रही है जो कि आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में आलोक रघुवंशी, संयम सराठे, अनिल साहू, जय यादव, अंत्योदय पांडेय, आदित्य बाजपाई, पुष्पेंद्र पाराशर, देवू शर्मा, उदय मिश्रा, मोहित शर्मा, हर्ष साहू, शुभम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...