Post Top Ad
Saturday, July 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, बढ़ती महंगाई के विरोध में जिले की सड़कों पर निकाली गई साइकिल रैली, भाजपा सरकार के विरोध में लगाए नारे।
रायसेन, बढ़ती महंगाई के विरोध में जिले की सड़कों पर निकाली गई साइकिल रैली, भाजपा सरकार के विरोध में लगाए नारे।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश में बढ़ती महंगाई और सरकार के द्वारा किए गए वादों पर सरकार का खरा ना उतरना आमजन के लिए सर दर्द बनता जा रहा है। आए दिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। किसान डीजल लेने मे अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। वर्तमान में किसान को पेट्रोल-डीजल की अति आवश्यकता महसूस हो रही है और सरकार किसान के ऊपर भार डालती जा रही है। देश एवं प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शनिवार को बेरोजगारी के विरोध में रायसेन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप मालवीय के नेतृत्व में साइकिल रैली जिले की सड़कों से निकाली गई।
यह रैली सागर भोपाल चौराहा से लेकर एसडीएम कार्यालय तक पहुंची जहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साइकिल रैली और ज्ञापन सौंपते समय विशेष रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल की उपस्थिति रही। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद