Post Top Ad
Saturday, July 17, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
कोरोना जाँच में कमी न आयें, जाँच का दायरा और बढ़ाया जाये - मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत।
कोरोना जाँच में कमी न आयें, जाँच का दायरा और बढ़ाया जाये - मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत।
भोपाल। राजस्व एवं परिवहन तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में कहा कि कोरोना महामारी में क्राईसिस मैनेजमेंट समिति ने बहुत बड़ा योगदान दिया, जिसकी तारीफ मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हुई हैं। उन्होंने कहा जिला, पंचायत, ब्लॉक स्तर पर सुझाव आये, समर्पण भावना के साथ समिति ने काम किया, मास्क वितरण, सैनेटाईजेशन काम, वैक्सीन के प्रति जागरूकता ऐसे सभी कायों में समितियों ने सहयोग किया। प्रभारी मंत्री राजपूत ने कहा समितियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहुत सम्मान दिया, हर क्राईसिस मैनेजमेंट की बैठक में सदस्यों से वे बात करते थे, समितियों को भविष्य में संभावनाए है उन्हें कुछ दायित्व दिये जायेगें, सक्षम अधिकार दिये जायेगें ताकि समिति सदस्य और बेहतर ढ़ग से काम कर पायेगें। उन्होंने कहा सबसे बड़ी परेशानी प्रारंभ में ऑक्सीजन की थी। मंत्री राजपूत ने कहा मुख्यमंत्री चौहान और उन्होंने स्वयं दिन-रात एक कर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि तीसरी लहर का असर बच्चों पर होगा, इसकी पूरी तैयारियाँ रखी जाये, जितना भी पैसा लगेगा सरकार देगी। आईसीयू बेड बढ़ाने के निर्देश राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने दिये। उन्होंने कहा कोरोना जाँच में कमी नहीं आना चाहिए, जाँच की क्षमता बढाई जाये, जिससे मरीज की पहचान कर उपचार किया जा सके।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद