रायसेन/बरेली, आंदोलनरत भारतीय किसान संघ की एसडीएम और तहसीलदार के साथ हुई बैठक में नही निकला कोई हल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

रायसेन/बरेली, आंदोलनरत भारतीय किसान संघ की एसडीएम और तहसीलदार के साथ हुई बैठक में नही निकला कोई हल।

आंदोलनरत भारतीय किसान संघ की एसडीएम और तहसीलदार के साथ हुई बैठक में नही निकला कोई हल।

रायसेन/बरेली, आंदोलनरत भारतीय किसान संघ की एसडीएम और तहसीलदार के साथ हुई बैठक में नही निकला कोई हल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पिछले 3 दिनों से मूंग खरीदी एवं किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय के सामने एनएच 12 पर धरना दे रहे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से मिलने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार धरनास्थल पर पहुंचे जहां पर आंदोलनरत किसानों से समस्याओं पर विचार विमर्श किया। किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी से मूंग खरीदी के नियमों में शिथिलता की गई कि नहीं पूछने पर अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि अभी उन्हें शासन की तरफ से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पोर्टल शीघ्र खुल जाएगा जिससे खरीदी प्रारंभ हो जाएगी एवं जिनकी खरीदी हो चुकी है उनका भुगतान तत्काल उनके खाते में डाल दिया जायेगा।

रायसेन/बरेली, आंदोलनरत भारतीय किसान संघ की एसडीएम और तहसीलदार के साथ हुई बैठक में नही निकला कोई हल।

अन्य समस्याओं के बारे में अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि कल विद्युत विभाग के उप प्रबंधक को बुलाकर बिजली से सम्बन्धित समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा। भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने सहकारी समितियों द्वारा किसानों से जमा कराई गई राशि के बारे में उनके खाते का स्टेटमेंट किसानों को तत्काल उपलब्ध कराया जाए कि कितना किसान का ऋण था उस पर कितना ब्याज लगा और कितनी राशि जमा हुई और वर्तमान में किसान के खाते की क्या स्थिति है। इस पर अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि सहकारी समितियों द्वारा जिन किसानों का ऋण वसूला गया है उनका तत्काल खाते का स्टेटमेंट किसानों को दिलवाया जाएगा। मूंग खरीदी के बारे में शासन-प्रशासन द्वारा कोई निर्णय न लिए जाने के कारण भारतीय किसान संघ ने अपना आन्दोलन यथावत निरन्तर अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने का निर्णय लिया है, अतः आन्दोलन यथावत जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...