Post Top Ad
Monday, July 26, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, स्कूल हुए आनॅलाक, सरकारी स्कूलों में लोटी रौनक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की भांजे और भांजियों की चिंता।
रायसेन/बरेली, स्कूल हुए आनॅलाक, सरकारी स्कूलों में लोटी रौनक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की भांजे और भांजियों की चिंता।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। करीब ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद स्कूल अनलॉक हुए हैं। विगत 2 वर्षों में शिक्षा विभाग के दो सत्र कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए हैं। मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के घटते संक्रमण को देखकर भांजे और भांजीयों के भविष्य की चिंता करते हुए सप्ताह में 2 दिन 11वीं और 12वीं कक्षाओं को खोलने अनुमति दी। सोमवार को 11वीं और 12वीं की कक्षाएं अनलॉक हुई तो उत्साह के साथ पहले दिन शासकीय बालक उच्चतक माध्यमिक विद्यालय बरेली मैं 17 छात्र पहुंचे, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चों को क्लास मैं बिठाया गया। पहले दिन बच्चों को कोरोना वायरस के साथ सावधानी के बारे में बताया। शिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकि शिक्षा ही बच्चों का भविष्य है।
सरकार ने स्कूलों को अनलॉक कर बच्चों के भविष्य को गढने का काम किया है। शिक्षक ने बताया कि सरकार ने कोरोना काल में बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया है, जिस कारण बच्चों के शिक्षा स्तर को मजबूत और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। बच्चों के भविष्य के साथ कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। 2 साल बच्चे घर पर रहे जिस कारण शिक्षा पर असर पड़ा है। सभी शिक्षक मेहनत कर बच्चों के पढाई के स्तर को मजबूत बनाएंगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद