Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
नाबालिग साली से प्यार कर शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म करने वाला दो बच्चों का पिता, जीजा को मिली हवालात।
नाबालिग साली से प्यार कर शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म करने वाला दो बच्चों का पिता, जीजा को मिली हवालात।
रायपुर में एक जीजा को अपनी साली की आबरू लूटने के इल्जाम में पकड़ा गया है। साली का यूं फायदा उठाने वाले इस शख्स की पत्नी और दो बच्चे हैं। कुछ महीनों से ये अपनी सगी साली की ओर आकर्षित हुआ। उसे प्यार और शादी करने जैसी बातों में उलझाया, लड़की भी इस चक्कर में पड़ गई। इसके बाद जो हुआ वो रिश्तों को बदनाम करने की वारदात ही है। पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी लड़की के साथ शहर छोड़ सकता है। टाटीबंध के पास से इसे घेरकर पकड़ा गया और लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया गया। तारीख थी 9 जून, एक महिला हैरान परेशान होकर आजाद चौक थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी कहीं गुम हो गई है। उसका फोन भी नहीं लग रहा, हमनें उसकी सहेलियों से भी पूछा मगर वो कहीं नहीं है। वो पुलिस से बेटी को ढूंढने की मिन्नतें करने लगीं, पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की। महिला ने बताया कि उन्हें उनकी बड़ी बेटी के शौहर शेख सईद पर शक है। उन्होंने पुलिस से कहा कि प्यार-मुहब्बत की बातें कहकर सईद ही छोटी बेटी को अपने साथ ले गया होगा।
इसके बाद 16 साल की नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई, पुलिस ने बच्ची की तस्वीर अपने खबरियों को भेजी। सिविल ड्रेस में कुछ पुलिस वालों ने सईद के ईदगाह भाठा इलाके के मकान के आस-पास नजर रखनी शुरू की। लगभग एक महीने बाद अब जब जांच टीम को सईद के टाटीबंध इलाके में होने का पता चला तो उसे पकड़ लिया गया, लड़की भी उसी के साथ थी। लड़की ने बताया कि दूसरी शादी रचाने की बात कहकर आरोपी ने उसके साथ शरीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पास्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी जीजा के खिलाफ कार्रवाई की है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद