CCTV फुटज से घर मे हुए ब्लास्ट का हुआ खुलाशा, 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी धमाके की आवाज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 9, 2021

CCTV फुटज से घर मे हुए ब्लास्ट का हुआ खुलाशा, 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी धमाके की आवाज।

CCTV फुटज से घर मे हुए ब्लास्ट का हुआ खुलाशा, 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी धमाके की आवाज।


CCTV फुटज से घर मे हुए ब्लास्ट का हुआ खुलाशा, 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी धमाके की आवाज।

इंदौर। गुरुवार सुबह हुए इंदौर के महू कैंट एरिया से लगी मल्टी में ब्लास्ट के CCTV फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि धमाका होते ही स्थानीय लोग भागते नजर आए। धमाका इतना जबरदस्त था कि गैस सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और आर्मी इंटेलिजेंस पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, महू की खान कॉलोनी की मल्टी में यासीन नाम के युवक के घर में सोमवार को ब्लास्ट हुआ था। सुबह 8 बजे यासीन की पत्नी जब चाय-नाश्ता बना रही थी, उसी दौरान गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। इसमें 4 लोग घायल हुए, घायलों में एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।


जिस घर में धमाका हुआ उसका सामान बाहर सड़क तक आ गया, दीवारें टूट गईं। हादसे और धमाके की वजह से मल्टी के आसपास बने मकानों में भी काफी नुकसान हुआ है। धमाके की खबर से काफी भीड़ जमा हो गई थी। कई लोग धमाके को संदेह की नजर से भी देखने लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, इसी दौरान आर्मी इंटेलिजेंस भी सक्रिय हो गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...