राजनीतिक अहंकार नहीं करना चाहिए, पद आता है चला जाता है, मंच से गिरने के लिए किसी को दोष नहीं दे सकता - ऊर्जा मंत्री। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 3, 2021

राजनीतिक अहंकार नहीं करना चाहिए, पद आता है चला जाता है, मंच से गिरने के लिए किसी को दोष नहीं दे सकता - ऊर्जा मंत्री।

राजनीतिक अहंकार नहीं करना चाहिए, पद आता है चला जाता है, मंच से गिरने के लिए किसी को दोष नहीं दे सकता - ऊर्जा मंत्री।


राजनीतिक अहंकार नहीं करना चाहिए, पद आता है चला जाता है, मंच से गिरने के लिए किसी को दोष नहीं दे सकता - ऊर्जा मंत्री।

भोपाल। ग्वालियर में विगत दिवस एक कार्यक्रम के दौरान मंच से गिरने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस हादसे के बारे में कहा कि मैं किसी को दोष नहीं दे सकता, मुझे खुद आत्म चिंतन करने की जरुरत है। राजनीतिक रूप से अहंकार नहीं आना चाहिए, पद तो पल भर में आता है और चला जाता है। हादसा कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री तोमर के नीचे उतरने के दौरान हुआ था। तोमर को मंच से गिरने के बाद पैर में चोट आई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद वे घर आ गए थे। इसके बाद वे ग्वालियर से भोपाल आ गए थे। शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उनके आवास पर हालचाल जानने गए थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि भगवान की कृपा है कि में सुरक्षित हूं। मुझे मैरे पैर फैक्चर नहीं हुए, यह भगवान की कृपा है। लेकिन मैं मंच से गिरा, इससे लगता है कि जनता की सेवा करने में कहीं ना कहीं कमी रह गई है। बता दें कि ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ग्वालियर का उद्घाटन होना था। मंच सजा था, 10 फीट चौड़े मंच पर करीब 25 लोग बैठे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर भी मंच पर मौजूद थे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मंच पर थे, जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो ऊर्जा मंत्री अपने समर्थकों की ओर देखते हुए उतरने लगे। इसी समय उनका पैर एक गमले से टकराया और वो फिसलकर करीब 3 फीट ऊंचे मंच से गिर गए थे। मंत्री तोमर जब मंच से उतरते समय नीचे गिर गए तो कुछ समय के लिए वो बोल नहीं पाए थे, वे पैर और कमर पकड़कर बैठे रह गए थे। आसपास के लोगों ने उनको सहारा दिया और मुंह से मास्क हटाकर सांस लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, ऐसे हुआ था हादसा। घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे नीचे आ रहे थे। यहां अपने कुछ समर्थकों की ओर देखने के चक्कर में उनका पैर गमले पर पड़ा और वह नीचे आ गिरे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...